Home PRIMARY KA MASTER NEWS UPPSC ने 3 साल बाद निकाली सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती , आवेदन शुरू

UPPSC ने 3 साल बाद निकाली सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती , आवेदन शुरू

by Manju Maurya

प्रयागराज ]। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रतियोगियों को सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 (एपीओ) की सौगात दी है। इसके तहत 44 पदों की भर्ती निकाली है। आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। आवेदन 21 मई तक लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन करना होगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इसके पहले इस पद की भर्ती 2018 में निकली थी। वैसे सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती आयोग के परीक्षा कैलेंडर में शामिल नहीं है। आयोग के वर्ष 2022 के कैलेंडर में आठ व 22 मई, 19 व 22 जून, तीन, आठ, नौ व 11 जुलाई, 11 सितंबर, नौ व 16 अक्टूबर, सात नवंबर, चार व 18 दिसंबर की तारीख आरक्षित है। इसमें अक्टूबर अथवा नवंबर की किसी तारीख पर परीक्षा कराई जा सकती है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा (लिखित) के आवेदन पत्र के साथ समस्त दावों की पुष्टि में प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। प्रमाण पत्र संलग्न न करने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।

अभी न भेजें हार्ड कापी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के स्तर पर आनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को अपने अभिलेख व आनलाइन आवेदन से संबंधित हार्ड कापी आयोग न भेजने का निर्देश है।

फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर होंगे बाहर : यदि किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी द्वारा वांछित सूचना छिपाई जाती है या गलत जानकारी दी गई तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही आयोग की समस्त परीक्षाओं व चयनों से पांच वर्ष के लिए बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, कोई अभ्यर्थी फर्जी प्रमाण पत्र सबमिट करता है तो उसे आयोग की सभी भर्तियों से हमेशा के लिए बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही आइपीसी की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अंतिम आवेदन होगा स्वीकार : कुछ अभ्यर्थी एक से अधिक आनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करते हैं। ऐसी दशा में अभ्यर्थी का अंतिम आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। शेष आवेदन स्वत: निरस्त हो जाएंगे।

इन तारीखों का रखें ध्यान

17 मई आनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि।
21 मई आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96