Home 68500 शिक्षक भर्ती उठाई आवाज : बेसिक शिक्षा परिषद ने मेरिटोरियस रिजर्व कैटे गरी (68500 MRC) के अभ्यर्थियों से मांगे हैं आवेदन

उठाई आवाज : बेसिक शिक्षा परिषद ने मेरिटोरियस रिजर्व कैटे गरी (68500 MRC) के अभ्यर्थियों से मांगे हैं आवेदन

by Manju Maurya

प्रयागराज, पपरिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी (एमआरसी) के अभ्यर्थियों ने रविवार को शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मनपसंद जिला आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी से अभ्यर्थी नारज रहे। उनका कहना है कि सचिव की ओर से जारी गाइडलाइन में याचिकाकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। लेकिन 68500 भर्ती के जिस आवेदन पर विकल्प देना है, वह खुल नहीं रहा। कार्यालय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा।

रविवार को अवकाश के दिन प्रदर्शन के लिए बरेली, आजमगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, बलिया, चित्रकूट और प्रयागराज आदि जिलों से आए शिक्षकों ने मांग की कि सभी याचिकाकर्ताओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए फॉर्म खोला जाए जिससे पसंदीदा जिले का चुनाव कर सकें।

प्रदर्शन करने वालों में फतेहपुर के शनी सिंह, आकाश शुक्ला व आलोक शुक्ला, नवीन सिंह चित्रकूट, सचिन गौतम व श्यामू वर्मा बहराइच, सुनील प्रजापति मऊ, अश्वनी गुप्ता सिद्धार्थनगर, अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर, आकाश साहनी आजमगढ़, शैलेंद्रमणि तिवारी प्रतापगढ़, अभिषेक प्रताप सिंह बलिया आदि रहे।

गलत तरीके से लाभ लेने वालों पर करें कार्रवाई

अभ्यर्थियों का कहना है कि गाइडलाइन में याचिकाकर्ताओं को ही आवेदन के निर्देश दिए गए हैं। लिहाजा चयनित सभी शिक्षकों के लिए ऑन लाइन आवेदन का विकल्प खोलना चाहिए। इसके बाद काउंसिलिंग से सत्यापन कराया जाए। यदि वह याची नहीं हैं, गलत तरीके से लाभ लेने का प्रयास किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

एक दिन बढ़ाई आवेदन की तिथि

बेसिक शिक्षा परिषद ने एमआरसी अभ्यर्थियों के जिला आवंटन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल तक बढ़ा दी है। शनिवार को चार अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे।

● मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों की होगी मनपसंद तैनाती

● जिले का ऑनलाइन विकल्प देने को मंगलवार तक का समय बढ़ाया

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96