Home PRIMARY KA MASTER NEWS एकल शिक्षक के भरोसे नगर क्षेत्र के 16 परिषदीय विद्यालय

एकल शिक्षक के भरोसे नगर क्षेत्र के 16 परिषदीय विद्यालय

by Manju Maurya

मऊ। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से सहायक अध्यापकों के पद रिक्त चलने से बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही। ऐसे में नगर के 16 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। विभाग की तरफ से शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के प्रति ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। ऐसे में विद्यालयों में पठन-पाठन में बाधा आ रही है। नगर में कुल 38 सरकारी स्कूल हैं। इनमें 18 प्राथमिक, 16 कंपोजिट तथा चार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 4290 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह बीत चुका है। लेकिन विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरा नहीं जा सका है। नगरीय परिषदीय विद्यालयों मेें शिक्षकों की 10 साल से नियुक्ति प्रक्रिया बंद चल रही है। जिसकी वजह से शिक्षकों की संख्या में प्रतिवर्ष कमी होती जा रही है।

इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। एकल चल रहे स्कूलों पर नजर डाला जाए तो प्राथमिक विद्यालय बख्शीपुरा, प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कालोनी, प्राथमिक विद्यालय हरिकेशपुरा, प्राथमिक विद्यालय खेदूपुरा, प्राथमिक विद्यालय भुजौटी, प्राथमिक विद्यालय मलिक ताहिरपुरा, प्राथमिक विद्यालय भीटी, प्राथमिक विद्यालय सहादतपुरा, प्राथमिक विद्यालय यूसुफपुरा, प्राथमिक विद्यालय अछार, प्राथमिक विद्यालय बख्तावरगंज, प्राथमिक विद्यालय भदेसरा, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, प्राथमिक विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे, कंपोजिट स्कूल सुल्तानपुर, कंपोजिट स्कूल चकमेंहदी सहित16 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षकों के भरोसे हैं। ऐसे में शिक्षक के अवकाश लेने या विभागीय बैठकों में जाने की स्थिति में पठन-पाठन बाधित हो रहा है। आरटीई के तहत प्राइमरी में 30 बच्चों पर एक तथा उच्च प्राइमरी में 35 बच्चों पर एक शिक्षक सहित सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती अनिवार्य की गई है। नियम के तहत 117 के मुकाबले 72 शिक्षक ही कार्यरत हैं। यही हाल रहा तो कई विद्यालयों के बंद होने की नौबत आ सकती है। नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर पर नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96