Home PRIMARY KA MASTER NEWS पारा फिर पहुंचा 46 डिग्री के पार, आसमान से बरसी आग

पारा फिर पहुंचा 46 डिग्री के पार, आसमान से बरसी आग

by Manju Maurya

प्रयागराज : जिले में पिछले कई दिनों से 45 डिग्री के आसपास मंडरा रहा पारा शुक्रवार को एक बार फिर 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालत यह रही कि दिन में प्रचंड धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सूरज के कड़े तेवर से आसमान से जैसे आग बरस रही थी। कड़क धूप और लू से परेशान लोग बचाव को ठौर खोजते रहे। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फिर मौसम बदलने का कारण बन सकती है। बादलों की आवाजाही रहेगी, आंधी और बारिश के भी आसार हैं।

भीषण गर्मी ने लोगों को एक बार फिर से बेहाल कर दिया। बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को बादलों ने सिर्फ धोखा दिया। दो दिन हल्के बादल धमाचौकड़ी मचाने के बाद उड़ गए। अब तेज धूप तपिश बढ़ा रही है। शुक्रवार को पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में घरों से निकले लोग तपिश से परेशान रहे।

तापमान में उतार चढ़ाव के चलते हो सकती है बारिश

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमन 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी बेहद कम और हवा की रफ्तार सुस्त रही। इस कारण उमस भी हावी रही। देर रात हवा की रफ्तार तेज हुई तो मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की आवाजाही भी दिखी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज गर्मी और रात-दिन में तापमान का अंतर बारिश का कारण बन सकता है।

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि गंगा -यमुना का तटीय इलाका होने के कारण प्रयागराज में निम्नवायु भार नहीं बन पा रहा है। यही कारण है कि बादलों की आवाजाही के बाद भी यहां पर बारिश नहीं हो पा रही है। फिलहाल शनिवार या रविवार तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव हवाओं के रुख पर निर्भर करेगा। वैसे भी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर साबित हो रहा है। हालांकि उसके बाद एक बार फिर गर्मी प्रचंड रूप लेगी और लोगों की परेशानी का कारण बनेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96