Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्कूल गेट गिरने से छात्र की मौत के मामले में प्रबंधन समिति और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा

स्कूल गेट गिरने से छात्र की मौत के मामले में प्रबंधन समिति और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा

by Manju Maurya

प्रयागराज, प्रतापगढ़ में कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ गांव में बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय का गेट गिरने से कक्षा तीन की छात्रा वंदना पुत्री अशोक कुमार सरोज की मौत के मामले में अब कानूनी एक्शन लिया जा रहा है। गुरुवार सुबह छात्रा के पिता अशोक कुमार से तहरीर लेकर कुंडा पुलिस ने विद्यालय प्रबंध समिति, विद्यालय के शिक्षकों और गांव के कतिपय व्यक्तियों के खिलाफ एफआइआर लिखी है।

लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा लिखकर विवेचना शुरू

अशोक सरोज ने इन सबकी लापरवाही से बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की मौत के लिए लापरवाही के आरोप में मुकदमा लिखा है। कुंडा कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि मुकदमा लिखकर विवेचना शुरू कर दी गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले बीएसए ने स्कूल के हेडमास्टर को लापरवाही और उदासीनता पर निलंबित किया था।

गेट बनवाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों का होगा निलंबन

प्राथमिक स्कूल बानेमऊ में घटिया गेट गिरने से छात्रा वंदना की मौत मामले की जांच तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की टीम जांच कर ही रही है। इस गेट को बनवाने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर गाज गिरनी तय है। निलंबन की कार्रवाई करने के लिए सीडीओ ने शासन में पत्र लिखा है। बानेमऊ गांव में तैनाती के दौरान तत्कालीन सचिव अशोक सचान व जेई एमआइ की देखरेख में निर्माण हुआ था। सचिव अब एडीओ पंचायत बन गए हैं। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए पंचायती राज विभाग के निदेशक व आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा वर्तमान प्रधान व सचिव को भी नोटिस जारी की जा रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96