Home PRIMARY KA MASTER NEWS प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका संदिग्ध हालात में गायब

प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका संदिग्ध हालात में गायब

by Manju Maurya

कैसरगंज (बहराइच)। प्राथमिक विद्यालय करैला में तैनात शिक्षिका संदिग्ध हालात में गायब हो गई। मायके वालों ने पति व सास समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शिक्षिका की तलाश में पुलिस की एक टीम लखनऊ भी रवाना हो गई है।

कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय करैला में तैनात शिक्षिका सुरभि गुप्ता बीते चार-पांच दिन से गायब है। परिवारीजनों ने जानकारी होते ही शिक्षिका के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कैसरगंज कोतवाली में पति व सास समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिक्षिका के पिता ने बताया कि सुरभि गुप्ता का विवाह दिसंबर 2012 में ठाकुरगंज लखनऊ निवासी सौरभ अग्रवाल से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास व ननद मिलकर सुरभि को प्रताड़ित करते थे। विवाद इतना बढ़ा कि ससुरालीजनों ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया।

पिता ने बताया कि शिक्षिका कैसरगंज में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। आठ मई को शिक्षिका ने फोन पर मां को बताया कि पति ने लखनऊ मिलने बुलाया है और रुकने को कहा है। साथ ही इस बारे में घर पर कुछ भी बताने को मना किया है। पांच दिन से शिक्षिका की कोई खबर नहीं मिलने पर परिजन शिक्षिका की ससुराल गए। ससुरालीजनों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। उसके बाद मुकदमा दर्ज कराया। कैसरगंज कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। एक टीम लखनऊ भेजी गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96