Home PRIMARY KA MASTER NEWS Lekhpal Bharti : लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 2.47 लाख अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट , कट ऑफ अंक जारी

Lekhpal Bharti : लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 2.47 लाख अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट , कट ऑफ अंक जारी

by Manju Maurya

लखनऊ UPSSSC Lekhpal Bharti Cut Off 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट है। यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए 2,47,667 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट कर अर्ह घोषित किया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता का रिजल्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2021 में अभ्यर्थियों के स्कोर के आधार पर श्रेणीवार 15 गुणा अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए अंतिम कटआफ अंक भी जारी कर दिया है। राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून को प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्लूएस) में से प्रत्येक श्रेणी के लिए कटआफ अंक 62.96 है।

अनुसूचित जाति के लिए कटआफ अंक 61.8 और अनुसूचित जनजाति के लिए 44.71 निर्धारित किया गया है। वहीं क्षैतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए कटआफ अंक 49.84, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 51.12, महिला के लिए 64.74 और सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक 00.91 होगा।

शार्टलिस्ट किये गए अभ्यर्थियों को मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार आनलाइन शुल्क जमा करना होगा। अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लिए शुल्क 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 80 रुपये होगा। शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रवेशपत्र डाउनलोड करने की सूचना अभ्यर्थियों को अलग से आयोग की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। लेखपाल के कुल 8085 वैकेंसी में से 3271 पद अनारक्षित हैं। एससी के लिए 1690, एसटी के लिए 152, ओबीसी के लिए 2174 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के लिए 798 पद आरक्षित हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96