Home PRIMARY KA MASTER NEWS पब्लिक स्कूलों को हर जिले में टक्कर देंगे कम्पोजिट मॉडल विद्यालय

पब्लिक स्कूलों को हर जिले में टक्कर देंगे कम्पोजिट मॉडल विद्यालय

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश के हर जिले में एक आदर्श कम्पोजिट स्कूल और सभी 880 ब्लॉकों में एक-एक अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल खोला जाएगा। इन स्कूलों की सुविधाएं पब्लिक स्कूलों से टक्कर लेंगी। ऐसे स्कूलों के चयन के संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा अनामिका सिंह ने शर्ते तय कर दी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जिले व ब्लॉकवार स्कूलों का चयन कर सूची शासन को भेजनी है।

जिले में खोला जाने वाला मॉडल कम्पोजिट स्कूल कक्षा एक से 12 तक का होगा। वहीं अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल कक्षा एक से आठ तक के होंगे। अभी प्रदेश में 22 हजार कम्पोजिट स्कूल है। इनमें से ही मॉडल स्कूलों का चयन होगा। इन स्कूलों में वे सभी सुविधाएं होंगी जो किसी आदर्श स्कूल में होती हैं और ये प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत होंगे।

3000 वर्ग मीटर के स्कूलों का होगा चयन: अभ्युदय कम्पोजिट स्कूल के लिए ब्लॉक के ऐसे कम्पोजिट स्कूल को चुना जाएगा, जहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई कराई जा सके। इसमें पांच कक्ष में डाइनिंग हॉल, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष व साइंस लैब होगी। इसकी इमारत इको फ्रेंडली होगी और टॉयलेट पर्यावरण के अनुकूल पानी की बचत को ध्यान में रखते हुए उच्चीकृत किए जाएंगे। । अभ्युदय स्कूल के लिए ऐसे स्कूलों का चयन किया जाएगा, जहां न्यूनतम 3000 वर्ग मीटर का क्षेत्रफल हो। इसके अलावा अतिरिक्त निर्माण के लिए विद्यालय परिसर में भूखण्ड भी होना चाहिए। ऐसे स्कूल का चयन होगा, जहां 250 विद्यार्थी पंजीकृत हों, कक्षा एक से आठ तक के लिए अलग-अलग कक्षा कक्ष हो, बिजली, सबमर्सिबल पम्प, क्रियाशील रसेाईघर, बाउण्ड्रीवाल, शौचालय, मुख्य द्वार आदि लगा हो।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96