Thursday, May 2, 2024
Join WhatsApp Channel
Home 7th Pay Commission 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, डीए में चार फीसदी तक का इजाफा संभव

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, डीए में चार फीसदी तक का इजाफा संभव

by Manju Maurya

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल, एक रिपोर्ट में देश में बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए कहा गया है कि जुलाई या अगस्त महीने में सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। ऐसा होने पर इनके वेतन में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है।

महंगाई के आधार पर होता है संशोधन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई माह के दौरान खुदरा महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए और डीआर में संशोधन करती है। देश में महंगाई की बात करें तो यह सरकार के निर्धारित लक्ष्य से ऊपर निकल चुकी है। खुदरा महंगाई की बात करें तो मार्च में यह दर बढ़कर 6.1 फीसदी से 6.95 फीसदी पर पहुंच गई थी, जबकि अप्रैल में इसके 7.5 फीसदी पर पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। जो कि 18 महीने का उच्च स्तर होगा।

चार फीसदी तक की बढ़ोतरी की उम्मीद

अप्रैल के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 मई को जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ रही है सरकार उसे देखते हुए जल्द कर्मचारियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में कर्मचारियों को डीए चार फीसदी तक की बढ़ोतरी दी जा सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, जो अब 34 फीसदी हो चुका है।

47 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
केंद्र सरकार के इस फैसले का असर 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा। जोरदार महंगाई के बीच ये बड़ी राहत होगी। चूंकि सामान्य तौर पर महंगाई भत्ता पहली जनवरी और पहली जुलाई से बढ़ाए जाने का ट्रेंड रहा है, इसलिए आगामी जुलाई में केंद्रीय कर्मियों को खुशियों की सौगात मिल सकती है। केंद्र सरकार ने मार्च 2022 के आखिर में अपने कर्मियों का ‘डीए’ बढ़ा दिया था। नई दरें पहली जनवरी 2022 से लागू की गई हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96