Thursday, May 2, 2024
Join WhatsApp Channel
Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी के इन 7 जिलों के कर्मचारियों को वेतन देगी यूपी सरकार

यूपी के इन 7 जिलों के कर्मचारियों को वेतन देगी यूपी सरकार

by Manju Maurya

प्रयागराज समेत प्रदेश के सात शहरों के जलकल और जल संस्थान के कर्मचारियों को अब राज्य सरकार वेतन देगी। कर्मचारियों को राज्य वित्त आयोग के मद से वेतन व अन्य भुगतान किया जाएगा। नगर निकाय निदेशक प्रयागराज, आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, झांसी और चित्रकूट कल जलकल व जल संस्थान कर्मचारियों को राज्य वित्त आयोग से वेतन देने के आदेश के साथ अप्रैल का बजट भी जारी कर दिया है। प्रयागराज जलकल विभाग को अप्रैल के वेतन के मद में दो करोड़ 88 लाख 76 हजार रुपये जारी किया है।

अपनी कमाई से करते थे सभी भुगतान

नगर निगम की तरह राज्य वित्त आयोग के बजट से वेतन व पेंशन मिलने से जलकल विभाग को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक जलकल विभाग अपनी कमाई से वेतन, पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान करता था। इससे जलकल विभाग मरम्मत कार्य नहीं कर पा रहा था। बीच में नगर निगम को राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली राशि से जलकल कर्मियों को वेतन देने की व्यवस्था हुई। लेकिन राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली राशि में कटौती से निगम ने जलकल को बजट देना रोक दिया। इसके बाद वसूली से वेतन व अन्य भुगतानों की प्रक्रिया शुरू हुई।

वेतन का बजट शहर के लिए बनेगा वरदान : महापौर

राज्य वित्त आयोग से वेतन देने की घोणषा का महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार जलकल के कर्मचारियों को वेतन का बजट देगी तो इसका लाभ शहर के लोगों को मिलेगा। वेतन पर खर्च होने वाले वसूली के पैसे से नलकूपों की मरम्मत हो सकेगी। अब जलकल अपनी कमाई से नलकूपों का रखरखाव कर सकेगा। महापौर के मुताबिक शहरी सीमा में शामिल नए हिस्सों में भी पेयजल ढांचे का सुधार हो सकेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96