Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी में नए मदरसों की मान्यता देने की तैयारी, शिक्षकों की होगी भर्ती

यूपी में नए मदरसों की मान्यता देने की तैयारी, शिक्षकों की होगी भर्ती

by Manju Maurya

यूपी में एक बार फिर मदरसों को मान्यता देने की तैयारी है। सिर्फ मान्यता ही नहीं दी जाएगी बल्कि इन मदरसों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर भर्तियां भी की जाएंगी। उ.प्र.मदरसा शिक्षा बोर्ड ने इस बारे में निर्णय ले लिया है। राज्य में वर्ष 2016 से किसी भी नये मदरसे को मान्यता नहीं दी गयी है। ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में बोर्ड के चेयरमैन डा.इफ्तेखार अहमद जावेद ने कहा कि इस बार नये मदरसों को मान्यता देने के लिए नये सिरे से आनलाइन आवेदन मंगवाए जाएंगे। पुराने आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही प्राइमरी व सेकेण्ड्री कक्षाएं चलाने वाले मदरसे अगर सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल व फाजिल की कक्षाओं के लिए आवेदन करेंगे तो उनके द्वारा पूरे किये गये मानकों की जांच करवाकर ऐसे मदरसों की मान्यता को अपग्रेड भी किया जाएगा। मदरसों में इण्टर तक उर्दू की पढ़ाई करने वाले ही मदरसा शिक्षक के पद पर नियुक्त किये जाएंगे। इसी बैठक में शासन से आए निर्देशों में सात मान्यता प्राप्त व अनुदानित मदरसों की मान्यता खत्म किये जाने के प्रस्ताव पर भी बहस हुई।

चेयरमैन के नाते डा.इफ्तेखार अहमद ने मदरसा बोर्ड से जांच करवाए बगैर इन मदरसों की मान्यता खत्म किये जाने का फैसला लेने से मना कर दिया। यह मदरसे बलरामपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, प्रयागराज, वाराणसी,सुल्तानुपर, कुशीनगर जिले के हैं। इस बारे में उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव से भी मार्गदर्शन लिया और प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने उन्हें परामर्श दिया कि मदरसा शिक्षा बोर्ड को यह अधिकार है कि वह अपने स्तर पर जांच करवा कर ही किसी मदरसे की मान्यता निरस्त करे।

उत्तर प्रदेश में मदरसे

सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसे-4911
अस्थायी मान्यता प्राप्त मदरसे-11602
अनुदानित मदरसे-558
कुल मदरसे-16513

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96