Home UP News यूपी सरकार ने बुजुर्गों, दिव्यांगों ,युवाओं का पूरा रखा ख्याल, देखें बजट की खास बातें

यूपी सरकार ने बुजुर्गों, दिव्यांगों ,युवाओं का पूरा रखा ख्याल, देखें बजट की खास बातें

by Manju Maurya

लखनऊ,। UP Budget 2022 Highlights: योगी सरकार 2.0 ने अपने पहले बजट के जरिए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर फोकस करते हुए सामाजिक सरोकारों की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है। सरकार ने समाज कल्याण के बजट में बुजुर्गों, युवाओं व दिव्यांगों का पूरा ख्याल रखा है। सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए समाज कल्याण विभाग को 42,845 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट दिया है।

पिछले यानी चुनावी बजट में 40 हजार करोड़ रुपये का बजट सरकार ने दिया था। सरकार ने बुजुर्गों को लुभाने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 7053.56 करोड़ रुपये दिए हैं। पिछले बजट में इसमें 3100 करोड़ रुपये दिए थे।

सरकार ने बजट की धनराशि दोगुनी इसलिए की है क्योंकि सरकार ने 500 रुपये प्रतिमाह के बजाय एक हजार रुपये पेंशन की राशि कर दी जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना में ही 56 लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन दे रही है। दिव्यांगजन पेंशन के लिए सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये दिए हैं। इससे 11 लाख दिव्यांगजनों को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी।

गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार ने बड़ा बजट दिया है। इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार ने 600 करोड़ रुपये दिए हैं। यदि पिछले बजट को देखा जाए तो इस योजना में सरकार ने केवल 250 करोड़ रुपये ही दिए थे। सरकार का लक्ष्य है कि इस बार बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह कराए जाएं।

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए 1213 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए भी सरकार ने 1100 करोड़ रुपये दिए हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों की दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। हाथ से मैला ढोने एवं मैनहोल की सफाई के दौरान दुर्घटना घटने पर मृत्यु क्षतिपूर्ति योजना के लिए सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

बजट में खास

12 जिलों में दिव्यांगजनों के समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों के स्टाफ के लिए आवास निर्माण के लिए-12 करोड़
किन्नर कल्याण बोर्ड कार्यालय के निर्माण के लिए-1.55 करोड़
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लिए-85 करोड़
वृद्धावस्था पेंशन योजना –7053.56 करोड़
निराश्रित महिला पेंशन-4032 करोड़
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना- 600 करोड़
दिव्यांगजन पेंशन योजना-1000 करोड़
कुष्ठावस्था विकलांग भरण-पोषण योजना-34.50 करोड़
अभ्युदय योजना-30 करोड़

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96