Home UP News अग्निवीर : सेना में भर्ती की नई नीति के विरोध से बढ़ा तनाव , विरोध में इस साल आयु सीमा में बढ़ोतरी

अग्निवीर : सेना में भर्ती की नई नीति के विरोध से बढ़ा तनाव , विरोध में इस साल आयु सीमा में बढ़ोतरी

by Manju Maurya

सेना में भर्ती की नई नीति ‘अग्निवीर’ के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए बवाल से प्रयागराज में भी तनाव बढ़ गया है। इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीआरओ तथा एसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जो संवेदनशील तथा छात्र बहुल क्षेत्रों पर नजर रखेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे भर्ती परीक्षा के परिणाम के विरोध में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। उस दौरान भी बवाल की शुरुआत दूसरे शहरों से हुई थी, जिसकी आंच में प्रयागराज भी झुलसा। अब अग्निवीर भर्ती नीति के विरोध में अलग-अलग जिलों में युवा आंदोलनरत हैं। कई जगहों पर उन्होंने उग्र प्रदर्शन भी किया। ऐसे में यहां भी छात्र सड़क पर न जाएं इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं।

प्रशासन की तरफ से सीआरओ तथा दो एसडीएम स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी तथा सीओ भी तैनात किए गए हैं। बवाल की आशंका वाले स्थानों की सूची तैयार की गई है। अधिक छात्र संख्या वाले स्थानों की भी सूची तैयार की गई है। सभी स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा लाज संचालकाें तथा छात्रों के बीच दखल रखने वाले अन्य प्रमुख लोगों की भी सूची तैयार की गई है।

अफसराें ने बृहस्पतिवार को लाज संचालकों तथा अन्य लोगों से वार्ता की तथा सहयोग की अपील की। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के सभी कदम उठाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और फोर्स लगाई जाएगी।

केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि इन तमाम विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार रात योजना में बड़ा बदलाव करते हुए युवाओं को राहत देने का प्रयास किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है। हालांकि ये ढील केवल इसी साल यानी 2022 की भर्ती प्रक्रिया में ही लागू होगी। पिछले दो वर्षों में कोई भर्ती नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अग्निपथ योजना की शुरुआत के समय सशस्त्र बलों में सभी नए रंगरूटों के लिए प्रवेश आयु साढ़े 17 साल से 21 साल साल निर्धारित की गई है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि पिछले दो वर्षों के दौरान भर्ती करना संभव नहीं हुआ, इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया के लिए एकबारगी (आयु सीमा में) छूट दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत 2022 की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है।

क्या है अग्निपथ भर्ती योजना

भारत सरकार ने मंगलवार को सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए एक नई ‘अग्निपथ योजना’ का ऐलान किया था। इसके तहत बढ़ते वेतन और पेंशन खर्च को कम करने के लिए संविदा के आधार पर अल्पकाल के लिए सैनिकों की भर्ती की जएगी, जिन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा।

यह भी कहा गया कि सशस्त्र बल इस साल 46,000 ‘अग्निवर’ भर्ती करेंगे और चयन के लिए पात्र आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी जिसे अब पहले साल (2022) के लिए बदल दिया गया है। योजना के तहत भर्ती 90 दिनों के भीतर शुरू होने वाली है। रोजगार के पहले वर्ष में एक ‘अग्निवीर’ का मासिक वेतन 30,000 रुपये होगा, लेकिन हाथ में केवल 21,000 रुपये ही आएंगे। हर महीने 9,000 रुपये सरकार के समान योगदान वाले एक कोष में जाएंगे।

इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में मासिक वेतन 33,000 रुपये, 36,500 रुपये और 40,000 रुपये होगा। प्रत्येक ‘अग्निवीर’ को ‘सेवा निधि पैकेज’ के रूप में 11.71 लाख रुपये की राशि मिलेगी और इस पर आयकर से छूट मिलेगी। ग्रेच्युटी और पेंशन लाभ के लिए कोई अधिकार नहीं होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96