Home PRIMARY KA MASTER सिलसिला नहीं रहा थम, STF की जांच में परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे 228 फर्जी शिक्षक

सिलसिला नहीं रहा थम, STF की जांच में परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे 228 फर्जी शिक्षक

by Manju Maurya

सिलसिला नहीं रहा थम, STF की जांच में परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे 228 फर्जी शिक्षक

लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में फर्जी और कूटरचित अभिलेखों के जरिये शिक्षक नियुक्त होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एसटीएफ ने जांच में पाया है कि परिषदीय विद्यालयों में 228 फर्जी शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। यह वे अभ्यर्थी हैं जो फर्जी और कूटरचित अभिलेखों के बल पर शिक्षक की नौकरी पाने में सफल हुए हैं।

परिषदीय स्कूलों में हुईं शिक्षकों की नियुक्तियों में फर्जी अभिलेखों का सहारा लेकर नौकरी पाने का सिलसिला पुराना रहा है। ताजा मामला इन 228 शिक्षकों का है। परिषदीय विद्यालयों में हुईं शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर एसटीएफ को शिकायतें मिली थीं।

यह शिक्षक प्रदेश के तीन दर्जन से ज्यादा जिलों में तैनात हैं। इनमें देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर और मथुरा आदि जिले शामिल हैं।

एसटीएफ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने वाले 228 शिक्षकों की पहचान के बाद भी अभी तक 176 के विरुद्ध एफआईआर नहीं दर्ज हुई है। एसटीएफ ने इस बाबत सूचना न मिलने के साथ आशंका जताई है कि आरोपियों को बचाव का मौका दिया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक ने विभिन्न 35 जिलों को ऐसे शिक्षकों के खिलाफ 30 जून तक एफआईआर दर्ज करवाकर निदेशालय को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

निदेशक डॉ. सवेंद्र विक्रम सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि, एफटीएफ ने आशंका जताई है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा ऐसे शिक्षकों को अतिरिक्त समय प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में साक्ष्यों को खत्म किए जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। यह भी आशंका जताई है कि बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश की कमियों के कारण आरोपित शिक्षक उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर बेफिक्र नौकरी कर रहे हैं। संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी स्थगन आदेश को निरस्त कराने के लिए प्रभावी पैरवी नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में निदेशक ने 30 जून तक एफआईआर कराने के साथ ही मामलों में न्यायालय के वादों में प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में होनी है कार्रवाई

गोरखपुर, देवरिया कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, कानपुरनगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मथुरा।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत फर्जी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर एसटीएफ ने नाराजगी जाहिर की है। आशंका जताई है कि इसका लाभ उठाकर फर्जी शिक्षक सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। यह भी कहा है कि ऐसे फर्जी शिक्षक कोर्ट से स्थगनादेश पर कार्यरत हैं, लेकिन बीएसए के स्तर से कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा जा रहा है। यह स्थिति चिंताजनक है।

गौरतलब रहे कि प्रदेश स्तर पर एसटीएफ ने 176 फर्जी शिक्षक चिन्हित किए हैं। एसटीएफ ने इन सभी के वेतन रोकने सहित रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश बीएसए को दिए थे। बीएसए ने वेतन रोकने की कार्रवाई तो कुछ शिक्षकों के खिलाफ की है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

इस स्थिति पर एसटीएफ ने नाराजगी जाहिर की है कि संबंधित फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करना फर्जी शिक्षकों को सपोर्ट देना है। इससे यह भी आशंका जाहिर की है कि संबंधी शिक्षक रिकॉर्ड के साथ हेराफेरी भी कर सकते हैं। एसटीएफ ने फर्जी शिक्षकों में चयनित कई ने कोर्ट से बीएसए की कार्रवाई पर स्थगन आदेश भी प्राप्त कर लिया है।

इस पर भी एसटीएफ ने बीएसए की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि ऐसे शिक्षकों के स्थगन आदेश को निष्प्रभावी कराने के लिए उपयुक्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों चिन्हित संदिग्ध/फर्जी शिक्षकों की जनपदवार संख्या जारी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96