Home PRIMARY KA MASTER NEWS Bsaic Shikshak news : फर्जी दस्तावेज लगाने वाली शिक्षिका पर बर्खास्तगी की तलवार

Bsaic Shikshak news : फर्जी दस्तावेज लगाने वाली शिक्षिका पर बर्खास्तगी की तलवार

by Manju Maurya

मंझनपुर । फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षिका बनी महिला को दो साल से शिक्षा विभाग तलाश कर रहा है। जांच में फर्जी नियुक्ति का खुलासा होने के बाद एसआईटी ( स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। दो मर्तबा उसे नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अब जालसाज शिक्षिका की बर्खास्तगी की तैयारी की जा रही है।

सिराथू तहसील के धुमाई केन कनवार गांव निवासी स्नेहलता ने पांच सितंबर 2016 को अमेठी जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षिका नियुक्त पाई थी। महिला ने लगभग दो साल तक नौकरी करने के बाद अपना तबादला कौशाम्बी जिले में करा लिया। स्नेहलता ने चायल ब्लॉक क्षेत्र में 26 जून 2019 को अपनी तैनाती कराई। इसके बाद दोबारा उसने अपना समायोजन सिराथू ब्लॉक के रामपुर सुहेला स्थित प्राथमिक विद्यालय में करा लिया। स्नेहलता ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षिका की नौकरी हासिल की है। इसकी जानकारी होने पर किसी ने एसआईटी को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की। एसआईटी ने जांच की तो हकीकत से पर्दा उठ गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के मणिपाल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान सिकंदराबाद ( तेलंगाना) से जारी डीईडी (डॉक्टर ऑफ एजूकेशन) का फर्जी दस्तावेज लगा हुआ है। एसआईटी ने बीएसए कौशाम्बी को पत्र लिखकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसकी भनक लगते ही शिक्षिका गायब हो गई। इधर, एसआईटी का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने दो बार शिक्षिका को नोटिस जारी किया, लेकिन न तो नोटिस का कोई जवाब मिला और न ही शिक्षिका का कोई पता चल सका है।

मामला फर्जी अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति का है। अमेठी में

शिक्षिका की पहली नियुक्ति हुई थी। वह अंतर जनपदीय तबादला लेकर वर्ष 2018 में कौशाम्बी जनपद आईं। एसआईटी का पत्र मिलने के बाद शिक्षिका को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है। शिक्षिका ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अब एक और नोटिस जारी करने के बाद नियमानुसार शिक्षिका की सेवा समाप्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रकाश सिंह – बीएसए

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96