Home PRIMARY KA MASTER NEWS UGC NET Dates Out: यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की तारीखों का एलान, दो चरणों में होगी परीक्षा

UGC NET Dates Out: यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की तारीखों का एलान, दो चरणों में होगी परीक्षा

by Manju Maurya

NTA UGC NET December 2021 and June 2022 Exam Dates: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यूजीसी-नेट 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है।

प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए चक्रों के लिए एनटीए की ओर से परीक्षाओं के संचालन की तिथियां 08, 09, 11, 12 जुलाई, 2022 और 12, 13, 14 अगस्त, 2022 हैं। विस्तृत तिथि पत्र जल्द ही nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी आवेदकों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

साल में दो बार होती है यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा
सामान्य तौर पर यूजीसी की ओर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। बीते साल कोरोना महामारी के भयावह प्रकोप के कारण दिसंबर 2021 में यूजीसी नेट परीक्षा के आयोजन को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद यूजीसी ने एनटीए के साथ ही मिलकर जून 2022 सत्र की परीक्षा के साथ ही दिसंबर 2021 की लंबित परीक्षा भी करवाने का निर्णय किया था।

उम्मीदवार सोशल मीडिया पर जता रहे नाराजगी
यूजीसी चेयरमैन की ओर से नेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर मिली- जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। परीक्षा में भाग लेने वाले कई उम्मीदवारों ने परीक्षा को दो चरण जुलाई और अगस्त माह में आयोजित करने को अनुचित बताया है। उम्मीदवारों का कहना है कि यह फेयर डेट शीट नहीं है, इसके अनुसार कुछ लोगों को कम समय मिलेगा और कुछ को उसी परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा। उम्मीदवारों ने यूजीसी अध्यक्ष और एनटीए के महानिदेशक से सभी के लिए नेट परीक्षा को अगस्त में ही आयोजित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96