Home PRIMARY KA MASTER NEWS बदल गया व्हाट्सएप पर कांटेक्ट नंबर सेव करने का तरीका, जानिए कैसे काम करेगा लेटेस्ट फिचर

बदल गया व्हाट्सएप पर कांटेक्ट नंबर सेव करने का तरीका, जानिए कैसे काम करेगा लेटेस्ट फिचर

by Manju Maurya

अगर आपको WhatsApp पर कांटेक्ट सेव करना थकाऊ लगता है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल मैसेजिंग ऐप में एक ऐसा खास फीचर मौजूद है जिसके जरिए आप आसानी से और सेकंडों में किसी का नंबर सेव कर सकते हैं। ये तरीका क्यूआर कोड से जुड़ा है, अगर आप व्हाट्सएप क्यूआर कोड का उपयोग करते हैं, तो इसमें बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा और प्रक्रिया आसान है। व्हाट्सऐप एक इन-बिल्ट क्यूआर कोड (क्विक रिस्पांस कोड) के साथ आता है जो यूजर्स को कुछ ही टैप में अपने परिवार और दोस्तों को जोड़ने की अनुमति देता है। यह न केवल पर्सनल यूज के लिए, बल्कि बिज़नेस कांटेक्ट के लिए भी यूज किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस आसान प्रोसेस के बारे में और कैसे आप इसके जरिये नंबर सेव कर सकते हैं।

WhatsApp QR Code कहां से खोजें?
व्हाट्सऐप में पहले से ही प्रत्येक यूजर के लिए एक इन-बिल्ट क्यूआर कोड है और आपको कोई थर्ड पार्टी क्यूआर कोड जनरेटर का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। आपको बस अपने आईफोन या एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सऐप खोलना है और “More Option” या तीन डॉट्स मेनू पर टैप करना है। वहां सेटिंग्स टैब पर क्लिक करें। IOS यूजर्स के लिए “सेटिंग” टैब सबसे नीचे उपलब्ध है। आपको अपने नाम के आगे छोटा क्यूआर कोड आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करें और अपना नंबर जिस किसी के साथ भी चाहे शेयर करें।

क्यूआर कोड कैसे शेयर करें?
Step 1: एक बार जब आप अपना WhatsApp क्यूआर कोड ढूंढ लेते हैं, तो आपको उसके नीचे एक शेयर आइकन दिखाई देगा।

Step 2: उस पर टैप करें अब आपको व्हाट्सऐप, ईमेल, मैसेज आदि जैसे कई ऑप्शन दिखाई देंगे।

Step 3: उस ऑप्शन पर क्लिक करें जिसके माध्यम से आप अपना व्हाट्सऐप क्यूआर कोड शेयर करना चाहते हैं।

Step 4: अब उस कॉन्टैक्ट को चुनें जिसके साथ आप शेयर करना चाहते हैं। एक बार हो जाने के बाद, भेजें पर टैप करें और यह हो गया।

आप माई कोड के बगल में उपलब्ध स्कैन कोड टैब पर टैप करके भी व्हाट्सएप के माध्यम से क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे स्कैनर खुल जाएगा और आप क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96