Home PRIMARY KA MASTER NEWS शिक्षकों पर पत्थर फेंकने वाला प्रधानाध्यापक सस्पेंड

शिक्षकों पर पत्थर फेंकने वाला प्रधानाध्यापक सस्पेंड

by Manju Maurya

बरेली : वीडियो बनाकर शिक्षिकाओं पर टिप्पणी करके ईंट पत्थर फेंकने वाले सैदपुर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। बीएसए ने क्यारा एवं फतेहगंज पश्चिमी के बीईओ को प्रधानाध्यापक के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि आरोपी शिक्षक शनिवार को स्कूल नहीं पहुंचा। वहीं, फरीदपुर बीईओ ने शिक्षिकाओं और बच्चों के बयान दर्ज किए हैं।

फरीदपुर के सैदपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक खुर्शीद पर स्कूल की शिक्षिकाओं के वीडियो बनाकर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। शिक्षिकाओं के विरोध के बाद प्रधानाध्यापक खुर्शीद ने ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने खुर्शीद को गिरफ्तार करके शांति भंग में कार्रवाई कर दी थी। शुक्रवार को ईंट पत्थर फेंकते हुए प्रधानाध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शनिवार को वायरल हुए वीडियो की जांच करने के लिए बीएसए ने फरीदपुर के बीईओ शशांक शेखर मिश्रा को सैदपुर के प्राइमरी स्कूल भेजा। बीईओ ने स्कूल के बच्चों और शिक्षिकाओं के अलग-अलग बयान दर्ज किए। शिक्षिकाओ ने बताया कि पिछले साल प्रधानाध्यापक ने रसोईया के साथ छेड़खानी भी की थी। मामले में समझौता करा दिया गया था। प्रधानाध्यापक की अश्लीलता के आरोप की कार्रवाई न होने की वजह से उसके हौसले और बुलंद हो गए। इसके बाद से वह अक्सर शिक्षकाओं की वीडियो बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था।

विवादों से है पुराना नाता

आरोपी प्रधानाध्यापक खुर्शीद का विवादों से पुराना नाता है। स्कूल में तैनात सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रधानाध्यापक का विरोध किया था। आरोपों से घिरने के बाद प्रधानाध्यापक ने वीआरएस मांगा। लेकिन विभाग ने उसे कार्य से छुट्टी नहीं दी। बयान दर्ज होने के बाद बीएसए विनय कुमार ने प्रधानाध्यापक खुर्शीद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

तीन दिन में टीम सौंपेगी जांच रिपोर्ट

बीएसए विनय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। क्यारा और फतेहगंज पश्चिमी के बीईओ को आरोपी की जांच करने के लिए लगाया गया है। तीन दिन में टीम अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानाध्यापक के कई वीडियो वायरल

बीएसए की ओर से सस्पेंड किए जाने के बाद सैदपुर का प्रधानाध्यापक खुर्शीद तमाम विवादों में और घिर गया है। शिक्षिकाओं ने मोर्चा लेते हुए उसे कई पुराने वीडियो वायरल किए हैं। वायरल वीडियो में वह मोबाइल से शिक्षिकाओं के फोटो खींचता हुआ और हाथ उठाकर शिक्षिकाओं को धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में शिक्षिकाएं फोटो खींचे जाने का विरोध करती दिखाई दे रही हैं। शिक्षिकाओं ने बताया कि प्रधानाध्यापक खुर्शीद कई महीनों से अश्लील हरकतें करते हुए शिक्षिकाओं के फोटो खींच रहा था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96