Home PRIMARY KA MASTER NEWS प्राइमरी स्कूल परिसर में घुसा तेंदुआ: बच्चों व शिक्षकों में मची भगदड़, शोर मचाने पेड़ पर चढ़ा ‘बेजुबान’

प्राइमरी स्कूल परिसर में घुसा तेंदुआ: बच्चों व शिक्षकों में मची भगदड़, शोर मचाने पेड़ पर चढ़ा ‘बेजुबान’

by Manju Maurya

विकास खंड की ग्राम पंचायत झुझैला चक के प्राइमरी स्कूल परिसर में शनिवार सुबह एक तेंदुआ विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर आ गया। तेंदुए को देखकर विद्यालय में मौजूद बच्चे व शिक्षक सहम गए। जोर-जोर से शोर मचाने पर तेंदुआ विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद पेड़ से कूदकर खेतों की ओर भाग गया। शिक्षकों ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और वन विभाग अधिकारियों को दी। जानकारी पाकर विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में बच्चों की छुट्टी कराई। अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें।

गौरतलब है कि झुझैला चक गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने गांव के रहने वाले पवन यादव के पुत्र आठ वर्षीय आलोक पर हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद से गांव वाले डरे हैं। इधर, शनिवार सुबह तेंदुए की क्षेत्र में मौजूदगी से और हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 बजे गांव के प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी फांदकर तेंदुआ परिसर में घुस आया। तेंदुए को सामने देखकर वहां मौजूद शिक्षकों के साथ बच्चे सहम गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। दहशतजदा बच्चों को देखकर शिक्षक भी कुछ समझ नहीं सके और शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर तेंदुआ विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ पर चढ़ गया

इसके बाद विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। परिसर से तेंदुए के भाग जाने पर प्रभारी अध्यापिका कल्पना ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार को दी। सूचना पर वह विद्यालय पहुंचे और सुरक्षा के लिहाज से बच्चों की छुट्टी कराई। अभिभावकों को स्कूल बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने वन विभाग को भी घटना की जानकारी देकर कार्रवाई का अनुरोध किया। बीईओ ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में 76 बच्चे पंजीकृत हैं और शनिवार को 42 बच्चे स्कूल में मौजूद थे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगवाया है। घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने अकेले खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है।
बच्चों की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के कारण सोमवार तक विद्यालय बंद हैं। इसके बाद विद्यालय बंद रखने के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुमति ली जाएगी। विद्यालय के एक ओर गन्ने का खेत है। सुरक्षा के लिहाज से यह स्थिति ठीक नहीं है। शनिवार को भी तेंदुआ गन्ने के खेत से ही विद्यालय परिसर में आया था। – राजकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, धनौरा

झुझैला चक के प्राइमरी स्कूल परिसर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों के अनुरोध पर गांव में पिंजरा लगवा दिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें। खेतों की ओर जाते समय ग्रामीण भी सतर्कता बरतें। – संजय चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी, धनौरा

दर्जन भर गांवों में तेंदुए की दहशत
क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में तेंदुए की दहशत अभी बरकरार है। तेंदुए की दहशत की वजह से ग्रामीणों ने अपने खेेतों की ओर अकेेले में जाना बंद कर दिया है। झुझैला चक में आठ वर्षीय आलोक पर तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। डेढ़ माह पहले ग्राम टोनिया में तेंदुए ने आठ साल के बालक राजकुमार पर पंजे से हमला कर घायल कर दिया था। तेंदुए की दहशत सैरकपुर, ताजपुर, लाडनपुर, नादनौर माफी, अम्हेड़ा, मलेशिया, कमालपुर काजी, मुसल्लेपुर, हैबतपुर, टोनिया, सिरसा जट, मिलक मोतीखेड़ा, हिरनाखेड़ी आदि गांवों में बरकरार है। बीते एक माह में तेंदुआ क्षेत्र के कई गांवों में कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96