Home PRIMARY KA MASTER NEWS मध्याह्न भोजन: 121 बच्चों के लिए सिर्फ 250 ग्राम सोयाबीन की सब्जी

मध्याह्न भोजन: 121 बच्चों के लिए सिर्फ 250 ग्राम सोयाबीन की सब्जी

by Manju Maurya

मिर्जापुर। सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने शनिवार को नगर एवं छानबे विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय में 121 बच्चों के लिए 250 ग्राम सोयाबीन मिलाकर सब्जी बनते हुए मिली। इस पर सहायक निदेशक ने मौके पर मौजूद लोगों से नाराजगी जताई।



निरीक्षण के दौरान छानबे ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय महड़ौरा में विद्यार्थियों की उपस्थिति उस समय तक उपस्थिति पंजिका पर अंकित नहीं थी। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका नसरीन बानो बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं बाल वाटिका का संचालन विद्यालय पर नहीं किया जा रहा था।

🔷शिक्षकों की शिक्षण डायरी कई दिनों से पूरी नहीं की गई थी। नगर विकास खंड के कम्पोजिट

🔷एडी बेसिक ने नगर व छानबे विकास खंड के विद्यालयों का किया निरीक्षण

🔷विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कई शिक्षक

विद्यालय मझिगवां के निरीक्षण में मध्याहन भोजन एलपीजी गैस चूल्हे के स्थान पर मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी एवं उपले का प्रयोग कर बनाया जा रहा था। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका प्रतिमा पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर चली गयी थीं। विद्यालय में विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति से 63 अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्शाकर मध्याहन भोजन पंजिका पर विवरण दर्ज किया गया था।

निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट ग्रांट के तहत प्राप्त धनराशि में से व्यव की गई धनराशि की रसीद व अन्य विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया  विद्यालय में मध्याहन भोजन में 121बच्चों पर 250 ग्राम (एक पाव) सोयाबीन डालकर सब्जी बनाई जा रही थी. जो कि मानक 100 छात्रों पर एक किलोग्राम से काफी कम थी। विद्यालय में कुल नामांकित 174 विद्यार्थियों की तुलना में 121 उपस्थित मिले।


इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय कलना में प्रभारी प्रधानाध्यापक शगुफ्ता यास्मीन की शिक्षक डायरी अपूर्ण एवं क्षतिग्रस्त मिली। कम्पोजिट ग्रांट 2021-22 की धनराशि खर्च कर दी गई थी, लेकिन एक रसीद के अलावा कोई भी रसीद पंजिका में उपलब्ध नहीं थी। अनुदेशक सुरेश कुमार निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। मध्यास्त भोजन में 199 विद्यार्थियों के लिए सब्जी में एक किलोग्राम सोयाबीन डाला गया था, जबकि मानक के अनुसार दो किलोग्राम लगभग सोयाबीन सब्जी में डालनी चाहिए थी।
कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया में विद्यालय का संचालन बिना किसी प्रभारी प्रधानाध्यापक के ही किया जा रहा था। विद्यालय में कुल नामांकित 175 विद्यार्थियों को तुलना में 98 उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय देवरी में कुल नामांकित 88 विद्यार्थियों की तुलना में 21 उपस्थित मिले। इसी प्रकार नगर विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय मझिगवां के निरीक्षण में मध्याहन भोजन एलपीजी गैस चूल्हे के स्थान पर मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी एवं उपले का प्रयोग कर बनाया जा रहा था विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका प्रतिमा पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर चली गयी थीं। विद्यालय में विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति से 63 अधिक बच्चों की उपस्थिति दशांकर मध्याह्न भोजन पंजिका पर विवरण दर्ज किया गया था। एडी बेसिक ने कम्पोजिट विद्यालय वेरपुर का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96