Home PRIMARY KA MASTER NEWS भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को बार-बार नहीं भरना होगा फार्म

भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को बार-बार नहीं भरना होगा फार्म

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सभी परीक्षाओं में एक क्लिक पर अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके लिए आयोग ने योजना बनाई है, जिसके तहत अभ्यर्थियों का डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। इससे आवेदन की प्रक्रिया तो आसान होगी ही, अभिलेख सत्यापन के लिए भी इंतजार नहीं करना होगा।

तमाम ऐसे अभ्यर्थी हैं जो आयोग की अलग-अलग परीक्षाओं में शामिल होते रहते हैं। भर्ती लिखित परीक्षा से हो या सीधी भर्ती हो, उन्हें आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। अक्सर आवेदन फॉर्म भरने में गलती भी हो जाती है। अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाता है। इससे प्रक्रिया लंबी हो जाती है। आयोग अब इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। आयोग की योजना है कि यूपीपीएससी की परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का डाटा बैंक तैयार किया जाए।

ऐसे में आयोग के पास अभ्यर्थी से संबंधित पूरी जानकारी रहेगी और अभ्यर्थी भी जब किसी परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे तो डाटा पहले से उपलब्ध होने के कारण आवेदन की प्रक्रिया एक क्लिक में पूरी हो जाएगी और आवेदन में गलती की कोई आशंका भी नहीं रह जाएगी। इसके साथ ही आयोग के पास अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। आयोग के अफसरों का कहना है कि इससे अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी काफी आसान हो जाएगी। भविष्य में इसे लागू करने की तैयारी है।

साठ अभ्यर्थियों के आवेदन में त्रुटि, संशोधन का मौका
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से नौ जून 2022 को जारी सीधी भर्ती के विज्ञापन के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वालों में से 60 अभ्यर्थियों ने आवेदन में गलती कर दी है। उनके आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं और आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उन्हें त्रुटि सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थियों के फोटो एवं हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। आयोग के उपसचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार अभ्यर्थी 12 से 19 जुलाई तक सही फोटो एवं हस्ताक्षर पुन: अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96