Home UP News डेढ़ लाख पेंशन, 8 कमरे वाला घर और सिक्योरिटी के साथ ही रिटायरमेंट के बाद पूर्व राष्ट्रपति को आजीवन मिलती हैं ये सुविधाएं, आओ जाने?

डेढ़ लाख पेंशन, 8 कमरे वाला घर और सिक्योरिटी के साथ ही रिटायरमेंट के बाद पूर्व राष्ट्रपति को आजीवन मिलती हैं ये सुविधाएं, आओ जाने?

by Manju Maurya

तीनों सेनाओं के सर्वोच्च सेनापति के पद से रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति (President) को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. पूर्व राष्ट्रपति को 8 कमरों वाला सरकारी बंगला दिया जाता है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हो गया है। हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के बाद अब इस पद को द्रोपदी मुर्मू संभालेंगी। ये आप सबको पता है कि राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक होते हैं। इसके अलावा वह तीनों सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ भी होते हैं। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। आइए जानें एक राष्ट्रपति को राष्ट्रपति होते हुए क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं और राष्ट्रपति के पद से हटने के बाद क्या-क्या सुविधा होती है।

रियायरमेंट के बाद कहां रहेंगे राष्ट्रपति कोविंद?
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कार्यकाल खत्म होने के बाद दिल्ली के 12 जनपथ स्थित बंगला आवंटित हुआ है। ये वही बंगला है, जहां कुछ साल पहले तक रामविलास पासवान रहा करते थे। पासवान इस बंगले में दो दशक से ज्यादा समय तक रहे। उनके निधन के बाद परिवार ने इसे खाली कर दिया। अब ये बंगला रामनाथ कोविंद को आवंटित हुआ है। बंगले को पूरी तरह से नया रूप दिया जा चुका है। राष्ट्रपति की बेटी स्वाति कोविंद ने बंगले के रेनोवेशन का काम देखी है। इसी बंगले के बगल यानी 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का आवास है।

पूर्व राष्ट्रपति को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?
राष्ट्रपति के पद से रिटायर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह की पेंशन
पत्नी को प्रति महीने सेक्रेटेरियल सहायता के रूप में 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है
सचिवीय कर्मचारियों और दफ्तर के लिए 60,000 रुपये दिए जाते हैं
पूर्व राष्ट्रपति को कम से कम 8 कमरों वाला बंगला दिया जाता है
पूर्व राष्ट्रपति को 2 लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन और इंटरनेट कनेक्शन
पूर्व राष्ट्रपति को मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा
पूर्व राष्ट्रपति को गाड़ी और ड्राइवर भी दिए जाते हैं
मुफ्त मेडिकल की सुविधा भी दी जाती है
पांच लोगों का निजी स्टाफ भी पूर्व राष्ट्रपति को मिलता है
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की सुरक्षा दी जाती है
पूर्व राष्ट्रपति (Former President) को एक व्यक्ति के साथ प्रथम श्रेणी में मुफ्त ट्रेन और हवाई यात्रा की सुविधा

News source : ABP NEWS

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96