लखनऊ। राज्य सरकार कर्मियों की वार्षिक प्रविष्टियां मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन जेनरेट करने की तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी है। पोर्टल पर स्वमूल्यांकन आख्या प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि पूर्व की तरह 27 जून ही रहेगी। संयुक्त सचिव कार्मिक मनीष चंद्र श्रीवास्तव ने इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि लगातार तारीख बढ़ाने के बाद भी 7977 कर्मियों की वार्षिक प्रविष्टियां ऑनलाइन अभी तक जेनरेट नहीं की गई हैं। ब्यूरो
356