Home सरकारी नौकरी उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में कार्यकारी सहायक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन शुरू, क्लिक करके देखें नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में कार्यकारी सहायक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन शुरू, क्लिक करके देखें नोटिफिकेशन

by Manju Maurya

 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह ताक रहे युवाओं के अच्छी खबर है। यूपी सरकार के बिजली महकमे में भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यकारी सहायक के 1033 पदों के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।किसी भी विषय में स्नातक रखने वाले उम्मीदवारों के पास यूपीपीसीएल कार्यकारी सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। यूपीपीसीएल कार्यकारी सहायक भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त, 2022 से शुरू होगी। यूपीपीसीएल कार्यकारी सहायक भर्ती 2022 के बारे में पात्रता, वेतनमान, आवेदन कैसे करें आदि की संक्षिप्त जानकारी यहां दी जा रही है। 

*UPPCL Recruitment: भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां*

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 19 अगस्त, 2022

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 12 सितंबर, 2022

*UPPCL Recruitment: कार्यकारी सहायक की रिक्तियों का विवरण*

भर्ती विज्ञापन संख्या 09/VSA/2022/EA के अनुसार कार्यकारी सहायक के कुल 1,033 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें से 416 पद अनारक्षित यानी सामान्य श्रेणी के हैं। जबकि 278 ओबीसी एनसीएल, 216 अनुसूचित जाति, 20 अनुसूचित जनजाति और 103 आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं अनारक्षित श्रेणी के पदों पर दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कार्यकारी सहायक पद के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार, 27,200 रुपये से लेकर 86,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को upenergy.in पर अंतिम तिथि 12 सितंबर से पहले आवेदन जमा करने होंगे। 
 
*UPPCL Recruitment: पात्रता मानदंड*

आवेदक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। हिंदी में न्यूनतम कंप्यूटर टंकण गति 30 शब्द प्रति मिनट। कार्यकारी सहायक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधी विस्तृत विवरण के लिए अधिसूचना देखें।
 
*UPPCL Executive Assistant के लिए चयन प्रक्रिया*

कार्यकारी सहायक भर्ती में चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और स्किल टेस्ट में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होगा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट में 04 भाग होंगे, जिसमें 180 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 180 प्रश्नों के लिए कुल 180 अंक होंगे और प्रत्येक गलत / गलत उत्तर के लिए 0.25 का नकारात्मक अंकन होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96