Home PRIMARY KA MASTER NEWS तालाब से टहलते हुए स्कूल पहुंचे मगरमच्छ , ग्रामीणों ने डंडे से पीटकर कमरे में किया बंद, देखें वीडियो

तालाब से टहलते हुए स्कूल पहुंचे मगरमच्छ , ग्रामीणों ने डंडे से पीटकर कमरे में किया बंद, देखें वीडियो

by Manju Maurya

अलीगढ़ में सोमवार को एक मगरमच्छ टहलते हुए यहां के प्राथमिक स्कूल में पहुंच गया। ग्रामीणों की नजर जब मगरमच्छ पर पड़ी को हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और लाठी डंडे से पीट-पीटकर मगरमच्छ को पहले अधमरा किया फिर एक क्लास में बंद कर वन विभाग को सूचना दी। कुछ ग्रामीण एसडीएम के यहां भी शिकायत करने पहुंच गए। अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत किया और पास के तालाब में अन्य मगरमच्छ होने की आशंका को दूर करने का आश्वासन भी दिया। मंगलवार को तालाब का पानी भी निकाला जाएगा। मगरमच्छ को फिलहाल काली नदी में छोड़ दिया गया है।

https://twitter.com/HindustanUPBH/status/1571911484644675584?t=KCN8kCWIBtrCda5FM4kjDA&s=19

https://twitter.com/HindustanUPBH/status/1571911484644675584?t=IOpvnhlL61sKukMnfDHPPQ&s=19

तहसील अतरौली के गांव कासिमपुर गदाईपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में सोमवार की दोपहर लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो खलबली मच गई। तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम आने से पहले ही ग्रामीणों ने मगरमच्छ पर कहर ढा दिया। जमकर डंडों से प्रहार शुरू कर दिया। एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए मगरमच्छ को पूछ के सिरे से पकड़ लिया और अन्य युवक डंडों से मारते रहे। फिर मगरमच्छ को स्कूल के एक कमरे में बंदकर एसडीएम के पास तहसील मुख्यालय पहुंच गए।

वहां हंगामा शुरू किया तो अधिकारियों ने किसी तरह शांत कराया। गांव के तालाब में अन्य मगरमच्छ होने की जानकारी पर तालाब को खाली कराने के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं स्कूल पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। वनरक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को काली नदी में छोड़ दिया गया है।

एसडीएम अतरौली ने बताया कि ग्राम प्रधान व काफी संख्या में ग्रामीणों ने आकर बताया कि गांव के तालाब में तीन चार मगरमच्छ और भी हैं। बीडीओ अतरौली को पत्र जारी करके तालाब का पानी खाली कराने के निर्देश कर दिए गए हैं। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि मंगलवार को तालाब खाली कराए जाने के बाद मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96