Home PRIMARY KA MASTER DISTRICT NEWS CHANNEL अभी-अभी इन जनपदों में और हुआ अवकाश घोषित, देखें आर्डर, अवकाश अपडेट के लिए पोस्ट को रिफ्रेश करते रहें

अभी-अभी इन जनपदों में और हुआ अवकाश घोषित, देखें आर्डर, अवकाश अपडेट के लिए पोस्ट को रिफ्रेश करते रहें

by Manju Maurya

➡️ 15 जनपदों के अलावा इन 22 जिलों में आज रहेगा स्कूल बंद देखें संबंधित ऑर्डर

➡️ गाजियाबाद, गोरखपुर,नोएडा, रामपुर , मेरठ ,बागपत, बिजनौर के जनपदों में आज रहेंगे स्कूलों में अवकाश 👇

अतिमहत्वपूर्ण/सूचना
अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु जनपद में संचालित समस्त बोर्डौं के प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। ब्लॉक स्तरीय समस्त नोडल एवं खंड शिक्षा अधिकारी उक्त का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।
आज्ञा से
जिलाधिकारी
बाराबंकी

लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा में डीएम ने दस अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। रामपुर में जिले के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

आगरा जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को दो दिन तक बंद कर दिया है। 10 और 11 अक्तूबर को अवकाश की अवधि में शिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण सहित अन्य विभागीय कार्य किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मनोज कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति से अवकाश घोषित किया गया है। सभी बोर्ड के राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर आदेश लागू होगा। इसका कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है।

अलीगढ़ में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के आदेशानुसार लगातार रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण जिले में संचालित कक्षा एक से कक्षा 12 तक समस्त बोर्ड के विद्यालयों को 10 से 11 अक्तूबर तक का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

मेरठ में भारी बारिश के चलते 10 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बागपत में डीएम राजकमल यादव ने 10 तारीख को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। बिजनौर में भी बारिश के चलते सोमवार को एक से कक्षा आठवीं तक अवकाश घोषित किया गया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96