Home PRIMARY KA MASTER NEWS हेडकांस्टेबल के 40 पदों के लिए करें आवेदन, देखे योगिता व पूरी डिटेल

हेडकांस्टेबल के 40 पदों के लिए करें आवेदन, देखे योगिता व पूरी डिटेल

by Manju Maurya


हेडकांस्टेबल के 40 पदों के लिए करें आवेदन
आवेदन शुल्क

● सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन तरीके से चुकाना होगा।

● एससी/एसटी/महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क देय नहीं है।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने हेडकांस्टेबल के 40 रिक्तियां घोषित की हैं। ये पद ड्रेसर वेटरिनरी ट्रेड के लिए ग्रुप-सी श्रेणी के तहत भरे जाएंगे। इन पदों के लिए महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। शुरू में ये पद अस्थायी तौर पर भरे जाएंगे लेकिन बाद में इन्हें स्थायी किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को 17 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

हेडकांस्टेबल (ड्रेसर वेटरिनरी), कुल पद 40

(लिंग के अनुसार पदों का ब्योरा)

●पुरुष पद 34 (अनारक्षित-14)

●महिलाएं, पद 06 (अनारक्षित-03)

योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो। या समकक्ष अन्य योग्यता प्राप्त हो।

●इसके साथ ही वेटरिनरी क्षेत्र से जुड़ा डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया हो, जो कम से कम एक साल की अवधि का हो।

वेतनमान 25,500 रुपये से 81,100 रुपये

आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष। आयुसीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

●पुरुष (कद) 170 सेमी.

●महिला (कद) 157 सेमी.

●पुरुष (सीना) बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाने पर 85 सेमी।

●वजन कद के अनुपात में होना चाहिए।

●दूर दृष्टि क्षमता बिना चश्मे के 6/6 और 6/9 होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

●सबसे पहले वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) लॉगइन करें। होमपेज पर न्यूज बॉक्स के अंदर स्क्रॉल कर रहे ADVERTISEMENT FOR RECRUITMENT TO THE POST OF HEAD CONSTABLE (DRESSER VETERINARY)-2022 IN ITBP लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही नियुक्ति का विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा। अब डाउनलोड हुए विज्ञापन को पढ़ें और अपनी योग्यता जांचें।

●ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए दाई ओर ऊपर की तरफ दिए लिंक ‘न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, ई-मेल, पासवर्ड और ई-मेल दर्ज कर सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।

●रजिस्ट्रेशन के सफलतापूर्वक होने पर अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड ई-मेल पर यूजर नेम और पासवर्ड जेनरेट होगा। अब यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगइन बटन पर जाएं। लॉगइन करने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

●अब फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारियां दर्ज कर दें। ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान प्राप्त लिंक से आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन कीप्रक्रिया पूरी कर लें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96