Home PRIMARY KA MASTER NEWS केंद्र सरकार गरीबों व पूर्व सैनिकों को नव वर्ष पर देगी यह सौगात

केंद्र सरकार गरीबों व पूर्व सैनिकों को नव वर्ष पर देगी यह सौगात

by Manju Maurya

केंद्र सरकार ने गरीबों और पूर्व सैनिकों को नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की। इसके अलावा, 25.13 लाख भूतपूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन योजना (ओआरओपी) में बदलावों को मंजूरी प्रदान की। योजना एक जुलाई 2019 से लागू होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत भी लाभार्थियों को चावल के लिए 3 रुपये प्रति किलो, गेंहू 2 रुपये प्रति किलो और मोटे अनाज के लिए 1 रुपये प्रति किलो देना पड़ता था। लेकिन अब गरीबों को खाद्य सुरक्षा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत 5 किलो अनाज जिन लोगों को मिल रहा था और अंत्योदय योजना के तहत जो लोग 35 किलो अनाज के हकदार थे, वे सब इसमें समाहित होंगे।

गोयल ने कहा कि दिसंबर, 2023 तक अनाज दिया जाएगा। इस सब्सिडी पर दो लाख करोड़ का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। अब 81.35 करोड़ लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मुफ्त अनाज दिया जाएगा। ओआरओपी के संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि योजना को लागू करने की घोषणा मोदी सरकार ने 7 नवंबर 2015 को की थी। एक जुलाई 2014 से 20,60,220 भूतपूर्व सैनिकों को ओआरओपी के दायरे में लाया गया था। नई व्यवस्था लागू होने से 25.13 लाख पूर्व सैनिकों को लाभ होगा, जिनमें करीब 4.50 लाख सेवानिवृत्त नए सैनिक जुड़े हैं। ओआरओपी योजना में बदलावों से प्रतिवर्ष 8540 करोड़ का अतिरिक्त भार सरकारी खजाने पर पड़ेगा।

सरकार ने 28 माह तक उपलब्ध कराया राशन

पीयूष गोयल ने बताया कि 28 महीने तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को पांच किलो राशन का इंतजाम किया गया, जिससे किसी को भूखा नहीं सोना पड़े। अब ऐतिहासिक फैसले में मुफ्त अनाज का ऐलान किया गया है। कोराना के बाद गरीबों के लिए अप्रैल 2020 में यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना की समय सीमा 31 दिसंबर को खत्म हो रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96