Home PRIMARY KA MASTER NEWS तैयारी कोरोना में इस बार कड़ी पाबंदियां नहीं, निगरानी बढ़ेगी

तैयारी कोरोना में इस बार कड़ी पाबंदियां नहीं, निगरानी बढ़ेगी

by Manju Maurya

तैयारी कोरोना में इस बार कड़ी पाबंदियां नहीं, निगरानी बढ़ेगी

मंडाविया आज तैयारी परखेंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को आईजीआई एयरपोर्ट जाएंगे। इस दौरान वह कोविड-19 जांच सुविधाओं का जायजा लेंगे। दो दिनों में दिल्ली हवाईअड्डे पर छह हजार विदेश से पहुंचे यात्रियों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 39 यात्री पॉजिटिव मिले हैं।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दुनिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। लगातार इस बाबत दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। फिलहाल सरकार कड़ी पाबंदी और प्रतिबंध लागू किए बिना सलाह देकर कोरोना की रोकथाम पर जोर देगी। अभी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर प्रतिबंध की भी कोई योजना नहीं है।

देश में स्थिति काबू में रहने की उम्मीद स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मामले कई देशों में बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर तैयारी भी हो रही है, लेकिन भारत में स्थिति काबू में रहने की उम्मीद है। क्योंकि, यहां वैक्सीन भी ओमीक्रोन के सभी वेरिएंट पर कारगर है। लोगों में हाईब्रिड इम्युनिटी भी पर्याप्त पाई गई है। इसके बावजूद सरकार कई कदम उठा रही है। बचाव के लिए मास्क लगाने का परामर्श सरकार जारी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि मास्क कोरोना संक्रमण के खिलाफ बड़ा हथियार है। हालांकि, इसे जरूरी नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगाने से व्यापार का माहौल खराब होता है।

विशेषज्ञों ने कहा, अगले 40 दिन अहम भारत में कोरोना संक्रमण के प्रकोप के मद्देनजर अगले 40 दिन अहम हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जनवरी में कोविड के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा, पहले यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नई लहर आई थी। यह एक प्रवृत्ति रही है। इसी के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96