Home PRIMARY KA MASTER NEWS नौकरी न मिलने से टीईटी पास युवक ने की आत्महत्या: मजदूर पिता की मदद न करने का था मलाल, बेटे की मौत से टूट गया पिता

नौकरी न मिलने से टीईटी पास युवक ने की आत्महत्या: मजदूर पिता की मदद न करने का था मलाल, बेटे की मौत से टूट गया पिता

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आंबेडकर नगर निवासी अमित कुमार बीएड के बाद यूपी टीईटी, सीटीईटी पास कर चुका था, लेकिन उसे सरकारी नौकरी हासिल नहीं हुई। प्राइवेट नौकरी वह करना नहीं चाहता था। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता ने बच्चों की पढ़ाई में कोई समझौता नहीं किया। अब अपने पिता की मदद न कर पाने का उसे मलाल था।

अमित कुमार ने शनिवार की सुबह करीब 8 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। अमित के छोटे मोहित कुमार ने बताया कि भाई प्राइवेट नौकरी नहीं करना चाहते थे। इच्छा थी कि शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी कर परिवार की स्थिति संभालें। पिता राजेंद्र सिंह कचहरी रोड पर फल की ठेल लगाकर हम दोनों को उच्च शिक्षा दिलाई। मैं एक होटल में नौकरी कर रहा हूं। भाई को भी कहीं प्राइवेट नौकरी करने के लिए कहा था। लेकिन वह केवल सरकारी नौकरी ही करना चाहते थे।

बताया कि पूर्व में वह आईटीबी, बीएसएफ, पुलिस आदि की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते रहे। कई परीक्षाएं भी दीं। लेकिन चयन नहीं हो पाया। धीमे-धीमे उम्र बढ़ गई और इस तरह की नौकरी की संभावनाएं खत्म होती गईं। बीएड, सीटीईटी, टीईटी कर शिक्षक बनने की उम्मीद थी। फरवरी माह में केंद्रीय विद्यालय संगठन की परीक्षा देकर आए थे। लेकिन इसका पेपर बहुत अच्छा नहीं गया था, इसे लेकर चिंता में रह रहे थे। वह अवसाद में आ गए थे कि नौकरी नहीं लग पा रही है और उम्र बढ़ती जा रही है। ऐसे में क्या होगा?

पढ़ने में होशियार था अमित
अमित कुमार शुरू से ही पढ़ने में होशियार था। उसने साल 2007 में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल में 60 फीसदी अंक हासिल किए थे। वहीं 12वीं में भी फर्स्ट डिवीजन पास हुआ था। उसके बाद बीए 2012 में किया। बीए करने के बाद साल 2014 में बीएड की। बीएड करने के बाद कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं।

माता पिता की रो-रोकर हालत खराब
अमित का निधन होने के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ला भी पूरी तरह से गमगीन माहौल में डूबा हुआ है। सभी की आंखें पूरी तरह से नम थीं। अमित की मौत की खबर सुनकर हर कोई अचंभित था

प्रधानाध्यापक पर हमला करने में दो नामजद

लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी मारी, हालत गंभीर

बेला। कस्बे में बाइक सवार प्रधानाध्यापक पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के निवाजपुर निवासी मेघनाथ ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बेटा सतीश चंद्र प्राथमिक विद्यालय नौगवा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए बाइक से निकला था। कस्बा बेला स्थित एसएसडी इंटर कॉलेज के पास पीछे से ऑटो व बाइकों पर सवार होकर आए प्रबल उर्फ सोनू निवासी सहायल रोड याकूबपुर, सनी निवासी भरखा व कुछ अज्ञात लोगों ने उसे लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मारपीट होते देख बचाने आए ग्रामीणों को पास आता देख आरोपी बेटे को अधमरा छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने उसके बेटे को बेला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96