Home PRIMARY KA MASTER कॉल रिसीव नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

कॉल रिसीव नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

by Manju Maurya

कॉल रिसीव नहीं करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ, । बेसिक शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों की स्कूली गतिविधियों पर हाइटेक तरीके से निगरानी करने जा रहा है। इसके लिए विभाग डायट में मूल्यांकन प्रकोष्ठ का गठन करेगा। यह प्रकोष्ठ ऑनलाइन तरीके से मसलन वीडियो कालिंग या वायस कालिंग से शिक्षकों की स्कूली गतिविधियों की निगरानी करेगा। अचानक से किसी शिक्षक की गतिविधियों को चेक करने के लिए प्रकोष्ठ यदि किसी शिक्षक को काल करता है और अलग-अलग दिनों में तीन बार कॉल करने के बाद भी शिक्षक उस कॉल को रिसिव नहीं कर पाता है। तो उक्त शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में सोमवार को स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनन्द ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से लेकर सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कर दिया। दूसरी तरफ महानिदेशक के इस सर्कुलर पर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति दर्ज की है।

➡️ कॉल रिसीव न करने पर होगी कार्यवाही..

➡️ मूल्यांकन प्रकोष्ठ हेतु प्रत्येक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 05 सदस्यीय टीम का गठन किया जाये, जिसमें डायट प्राचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता, 02 प्रवक्ता (01 पुरुष प्रवक्ता एवं 01 महिला प्रवक्ता) एवं तकनीकी सहायक एक साथ मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे।

➡️ मूल्यांकन प्रकोष्ठ टीम द्वारा अपने जनपद के समस्त ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, कम्पोजिट (Composite) विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में से प्रत्येक कार्यदिवसों में कम से कम 10 विद्यालयों का चयन यादृच्छिक (Randomly) रूप से करते हुए ऑनलाइन अनुश्रवण ( वीडियो कॉल / वॉइस कॉल) किया जायेगा।

➡️ मूल्यांकन प्रकोष्ठ टीम ऑनलाइन अनुश्रवण (वीडियो कॉल / वॉइस कॉल) के माध्यम से एक विशेष चेकलिस्ट (प्रति संलग्न) पर कार्य करते हुए विभिन्न सूचनाओं का संकलन / ऑनलाइन पर्यवेक्षण करेगी।

➡️ ऑनलाइन अनुश्रवण हेतु मूल्यांकन प्रकोष्ठ टीम द्वारा अपने जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मोबाइल नम्बर की सूची प्राप्त कर ली जाये।

➡️ मूल्यांकन प्रकोष्ठ टीम द्वारा एक पंजिका पर निर्धारित चेकलिस्ट के माध्यम से सभी विद्यालयों में किये जा रहे कार्यक्रमों / गतिविधियों की सूचना संकलित की जाये।

➡️ यदि किसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक / शिक्षक / शिक्षामित्र / अनुदेशक द्वारा 03 बार अलग-अलग कार्यदिवसो में वीडियो कॉल / वॉइस कॉल रिसीव न की जाये, तो ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों के सम्बन्ध में डायट में होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में चर्चा की जाये तथा उक्त शिक्षकों के प्रति नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये।

➡️ डायट की समीक्षा बैठक में मूल्यांकन प्रकोष्ठ हेतु आगे की रणनीति / कार्ययोजना तैयार की जाये।

मूल्यांकन प्रकोष्ठ हेतु चेक लिस्ट

01 संकुल का नाम

02 कॉल करने का समय

03 विकास खण्ड

04 विद्यालय का नाम

05 कॉल करने का दिनांक

06 जिस शिक्षक को कॉल की गई है उसका नाम, पदनाम

07 जिस शिक्षक को कॉल की गई है, क्या वह विद्यालय में उपस्थित है, यदि नहीं तो कारण

08 समय सारणी के अनुसार कौन सा कालांश जारी है

09 किस विषय का शिक्षण किया जा रहा है

10कक्षा में कौन सी गतिविधि करायी जा रही है संदर्शिका / निर्देशिका / शिक्षण योजना के पालन की स्थिति

11 विभाग द्वारा प्रदत्त टी०एल०एम० के प्रयोग की स्थिति .

12 क्या गणित / विज्ञान किट का प्रयोग किया जा रहा है

13रिमीडियल टीचिंग का प्रभाव

👉 क्या विद्यालय में नियमित घंटी वादन हो रहा है क्या निपुण विद्यालय कार्ययोजना बनाकर अपडेट की जा रही है

👉 निपुण तालिका भरने की स्थिति

कार्यरत कुल स्टाफ महिला

• महिला

पुरुष

• उपस्थित स्टाफ

पुरूष

महिला

कुल छात्र नामांकन • कुल छात्र उपस्थित

गत माह / इस माह किस मेन्टर द्वारा विजिट किया गया? मेन्टर द्वारा दिया गया

चिन्हित समस्या (यदि कोई हो)

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96