Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: 142 स्कूलों के शिक्षकों ने बीईओ के निर्देश की उड़ाई धज्जियां

Primary ka master: 142 स्कूलों के शिक्षकों ने बीईओ के निर्देश की उड़ाई धज्जियां

by Manju Maurya

PILIBHIT: परिषदीय स्कूलों में शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का उपभोग प्रमाण पत्र 19 मई तक कार्यालय में उपलब्ध कराने को बीईओ ने शिक्षकों को निर्देश दिए थे। आरोप है कि शिक्षकों की लापरवाही के चलते इसका पालन नहीं हो सका। करीब 142 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने अब तक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया है। हालांकि बीईओ ने निर्देश को रिपीट कर उपभोग प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता मजबूत करने को शासन से जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कई योजनाएं और अभियान चलाए जा रहे हैं। समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों में टीएलएम सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि बच्चे टीएलएम के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता को और मजबूत कर सकें। शासन से प्रभावी कक्षा शिक्षण के लिए परिषदीय स्कूलों में टीएलएम निर्माण के लिए प्रेषित बजट के संबंध में उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश हुए। इसको बीएसए ने जिले के सभी बीईओ को अग्रसरित कर दिया। पूरनपुर बीईओ ने 18 मई को समीक्षा बैठक कर सभी स्कूलों के शिक्षकों को 19 मई तक उपभोग प्रमाण पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बावजूद इसके अब तक करीब 142 स्कूलों के शिक्षकों ने ध्यान नहीं दिया है। इससे बीईओ के निर्देश का पालन नहीं होने की बात सामने आ रही है। हालांकि बीईओ विजय वीरेंद्र सिंह ने चिन्हित स्कूलों के शिक्षकों को एक मौका और देकर तत्काल उपभोग प्रमाण पत्र दफ्तर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ताकि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा सके। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों का टीएलएम का उपभोग प्रमाण पत्र नहीं मिला है। उनको निर्देश दिए गए हैं। अगर फिर शिक्षकों ने लापरवाही की तो उनपर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96