Home PRIMARY KA MASTER NEWS Teacher: पुरुषों के पद पर महिलाओं का कब्जा, सालभर से तैनाती नहीं

Teacher: पुरुषों के पद पर महिलाओं का कब्जा, सालभर से तैनाती नहीं

by Manju Maurya

राजकीय विद्यालयों में पुरुष संवर्ग के पदों पर महिलाओं के काबिज होने से पदोन्नति के बावजूद पुरुष शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। 21 मई 2022 को हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक में 239 पुरुष शिक्षकों को अधीनस्थ राजपत्रित पर प्रमोशन को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद इन्हें राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेजों में उप प्रधानाचार्य समेत अन्य पदों पर तैनाती मिलनी चाहिए थी। लेकिन इनमें से 84 को ही तैनाती मिल सकी है। 16 शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि 138 सालभर से अधिक समय बीतने के बावजूद तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।

मजे की बात है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने आठ जून को पत्र जारी कर महिला प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापिकाओं के अधीनस्थ राजपत्रित पर प्रमोशन के लिए गोपनीय आख्या मांग ली है।

राजकीय शिक्षक संघ के एक धड़े के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय का कहना है कि पुरुष संवर्ग के शिक्षकों के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है, जो उचित नहीं है। लिहाजा सालभर से इंतजार कर रहे अधीनस्थ राजपत्रित पुरुष शिक्षकों को तत्काल पदस्थापित किया जाए।

प्रयागराज में राजकीय हाईस्कूल दांदूपुर और मोहब्बतगंज में प्रधानाध्यापक के पुरुष पदों पर महिलाएं तैनात हैं। यूपी बोर्ड में पुरुष संवर्ग के सहायक उपसचिव पदों पर महिलाएं काबिज हैं। इसके चलते पहले से पदोन्नत शिक्षकों की तैनाती फंसी है।

राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज लखनऊ में पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित उप प्रधानाचार्य के पदों पर महिलाएं तैनात हैं। जबकि सालभर पहले अधीनस्थ राजपत्रित पद पर प्रमोशन पा चुके राजकीय स्कूलों के पुरुष शिक्षकों की अब तक तैनाती नहीं हो सकी है।

● लखनऊ, प्रयागराज आदि जिलों में पुरुषों के पदों पर महिला तैनात

● सालभर बीतने के बावजूद इनका नहीं हो सका पदस्थापन

तैनाती न होने पर निरस्त हो जाएगी पदोन्नति

सालभर से पदस्थापन का इंतजार कर रहे 138 अधीनस्थ राजपत्रित पुरुष शिक्षकों की 30 जून तक तैनाती न होने पर प्रमोशन निरस्त हो जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के एक धड़े के प्रदेश महामंत्री डॉ. रवि भूषण का कहना है कि 30 जून तक पदस्थापन न होने पर फिर से डीपीसी करानी पड़ेगी। लिहाजा चयनित अधिकारियों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटित किया जाए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96