Home PRIMARY KA MASTER NEWS सख्ती : पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी में शिक्षक निलंबित, सहायक अध्यापक ने मांगी माफी, नरम पड़े शिक्षामित्र

सख्ती : पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी में शिक्षक निलंबित, सहायक अध्यापक ने मांगी माफी, नरम पड़े शिक्षामित्र

by Manju Maurya

कप्तानगंज (बस्ती), । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी व्हाट्सअप ग्रुप में पोस्ट करने वाले सहायक अध्यापक पर शिकंजा कस दिया गया है। प्रकरण की शिकायत पीएमओ से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक हुई है। उच्चस्तर से इसे संज्ञान लिए जाने के बाद आनन-फानन में मंगलवार को बीईओ कप्तानगंज प्रभात श्रीवास्तव ने थाने पर तहरीर देकर सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र चौधरी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। दूसरी तरफ बीएसए अनूप कुमार ने भी आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

बीआरसी कप्तानगंज के नाम से शिक्षकों को एक ग्रुप संचालित होता है। जिसमें विभागीय सूचनाओं आदि

को अपडेट किया जाता है। बीते छह सितंबर को इस ग्रुप में कप्तानगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजनपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक हरिश्वंद्र चौधरी ने एक मैसेज फॉरवर्ड किया गया था। जिसमें पीएम को लेकर अमर्यादित व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था । व्हाट्सअप ग्रुप की इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद

मामला तूल पकड़ने लगा था। बीएसए ने मामले में जांच कर आख्या बीईओ कप्तानगंज से तलब किया था।

शिक्षक की तरफ से सफाई पेश की गई कि बच्चों ने गलती से मैसेज डाल दिया था। बाद में मैसेज भी डिलीट कर दिया गया था। लेकिन इधर यह मामला उच्च स्तर से संज्ञान लिए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। बीएसए के निर्देश

पर मंगलवार को बीईओ कप्तानगंज ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक हरिश्चंद्र चौधरी निवासी कौड़ी कोल बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।

सहायक अध्यापक ने मांगी माफी, नरम पड़े शिक्षामित्र

भानपुर । व्हाट्सअप ग्रुप पर शिक्षामित्रों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर उपजे विवाद पटाक्षेप हो गया। घटनाक्रम को लेकर उग्र शिक्षामित्रों ने बीईओ से शिकायत की थी। अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट करने वाले सहायक अध्यापक स्तर से अब लिखित रूप से माफी मांग ली गई है। इससे नरम पड़े शिक्षामित्रों ने बीईओ से अब कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की सिफारिश की है। बीईओ रामनगर नीरज सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व एक सहायक अध्यापक ने मोबाइल फोन के व्हाट्सअप ग्रुप में शिक्षामित्रों के खिलाफ पोस्ट किया था। इसकी शिकायत हुई थी। अब यह प्रकरण समाप्त हो गया है। दोबारा इसकी पुनरावृति न हो, इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

■ बीआरसी कप्तानगंज के वाट्स एप ग्रुप में शिक्षक ने पोस्ट किया था मैसेज

■ मैसेज वायरल होने की बीएसए ने बीईओ कप्तानगंज को सौंपी थी जांच

■■■ इसी ब्लॉक के उच्च प्राइमरी सहिजनपुर में तैनात हैं आरोपी शिक्षक हरिश्चंद्र

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96