प्रयागराज। नई शिक्षक भर्ती के लिए पत्थर गिरजाघर पर पांच दिन से धरना दे रहे डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शुक्रवार की आधी रात आंदोलन समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र प्रशासन को सौंपने और पांच दिनों में शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी करने के आश्वासन पर अभ्यर्थियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। डीएलड मोर्चा के अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा कि यह विडम्बना है कि मुख्यमंत्री सभी रिक्त पदों को भरने की घोषणा करते हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में जानकारी दी कि परिषदीय विद्यालयों में 1.26 लाख पद रिक्त हैं। लेकिन इन रिक्त पदों को भरने से इनकार किया जा रहा है।
