Home UP News योगी कैबिनेट मीटिंग हुई खत्म ,ऐतिहासिक रही आज की कैबिनेट बैठक: इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, लिए गए ये फैसले

योगी कैबिनेट मीटिंग हुई खत्म ,ऐतिहासिक रही आज की कैबिनेट बैठक: इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, लिए गए ये फैसले

by Manju Maurya

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राम की नगरी में कैबिनेट बैठक कर नया इतिहास रच दिया। आज की इस कैबिनेट बैठक में धर्म व संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कई निर्णयों पर सहमति की मुहर लगी।

कैबिनेट बैठक के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है।

कैबिनेट बैठक में यूपी के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि अयोध्या नगरी को विश्व मानचित्र पर नई पहचान मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आज भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा, मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद और मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या आज पूरे विश्व के आकर्षण का केंद्र बन गई है। नगर के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव पर सहमति दे दी गई है।

बैठक में अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में प्रतिवर्ष होने वाले मकर संक्रांति व बसंत पंचमी मेले, बुलंदशहर के अनूपशहर के कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले ओर हाथरस के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांतीयकरण को मंजूरी दी गई है। इन मेलों की व्यवस्था में होने वाला खर्च सरकार वहन करेगी।

बैठक में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है।

प्रदेश कैबिनेट ने बनारस में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीयकरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96