झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड में सीधे प्रवेश की तिथि दूसरी बार बढ़ा दी है। अब 23 नवंबर तक कॉलेजों में एडमिशन हो सकेंगे। वहीं, अल्पसंख्यक संस्थानों में 25 से 27 नवंबर तक एडमिशन चलेंगे। बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में सीधे प्रवेश की तिथि दो से 11 नवंबर तय की गई थी। इसके बाद प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई थी।
बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोर कमेटी द्वारा प्रदेश के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए सीधे प्रवेश की तिथि अब 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। अल्पसंख्यक संस्थानों में तय कोटे के अंतर्गत सीट पर 25 से 27 नवंबर तक प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है।
अब तक हो चुके 1.37 लाख प्रवेशः प्रदेश के बीएड कॉलेजों में अब तक 1.37 लाख प्रवेश हो चुके हैं। पूल काउंसलिंग तक बीएड में प्रवेश को लेकर रुझान नहीं दिख रहा था। मगर सीधे प्रवेश शुरू होने के बाद एडमिशन का ग्राफ बढ़ने लगा।

-
डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
-
यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
-
8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय