झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड में सीधे प्रवेश की तिथि दूसरी बार बढ़ा दी है। अब 23 नवंबर तक कॉलेजों में एडमिशन हो सकेंगे। वहीं, अल्पसंख्यक संस्थानों में 25 से 27 नवंबर तक एडमिशन चलेंगे। बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में सीधे प्रवेश की तिथि दो से 11 नवंबर तय की गई थी। इसके बाद प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई थी।
बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोर कमेटी द्वारा प्रदेश के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए सीधे प्रवेश की तिथि अब 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। अल्पसंख्यक संस्थानों में तय कोटे के अंतर्गत सीट पर 25 से 27 नवंबर तक प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है।
अब तक हो चुके 1.37 लाख प्रवेशः प्रदेश के बीएड कॉलेजों में अब तक 1.37 लाख प्रवेश हो चुके हैं। पूल काउंसलिंग तक बीएड में प्रवेश को लेकर रुझान नहीं दिख रहा था। मगर सीधे प्रवेश शुरू होने के बाद एडमिशन का ग्राफ बढ़ने लगा।
-
अलीगढ़: 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के अन्तर्गत 6696 पदों पर नियुक्ति हेतु काउन्सिलिंग में लगने वाले दस्तावेजों व उनके साथ दिए जाने वाले समस्त शपथ पत्रों में प्रमाण पत्रों के प्रारूप
-
69000 शिक्षक भर्ती के रिक्त 6696 पदों पर काउन्सलिंग हेतु जिलावार विज्ञप्तियां, विज्ञप्तियों की लगातार अपडेट जारी, सभी विज्ञप्तियां इसी पोस्ट में अपडेट होंगी
-
जौनपुर: 69000 रिक्त अध्यापक भर्ती 2021 में चयनितों के अंक पत्र / प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु प्रारूप