Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master:मेरा नाम काटा तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना…’ कक्षा नौ की छात्रा ने टीचर को दी धमकी, मां ने भी दिया साथ

Primary ka master:मेरा नाम काटा तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना…’ कक्षा नौ की छात्रा ने टीचर को दी धमकी, मां ने भी दिया साथ

by Manju Maurya

अमरोहा के गजरौला में शिक्षक को कक्षा नौ की छात्रा ने धमकी दी कि उसका नाम काटा गया तो वह उसे झूठे केस में फंसा देगी। पीड़ित ने छात्रा के माता-पिता को बुलाया। छात्रा की मां ने भी बेटी की ही पैरवी की। शिक्षक ने झूठे मामले में फंसने से बचने के लिए प्रधानाचार्य को अपनी पीड़ा सुनाई। मामला थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज का है। यहां पर एक शिक्षक कक्षा नौ का कक्षा अध्यापक है। वह मंगलवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य के कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानाचार्य को अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि कॉलेज में कक्षा नौ की एक छात्रा की गलत संगत और आदत देख उन्होंने उसे डांट फटकार लगाई।

पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। उसके माता-पिता को बुलाया। मगर छात्रा की माता ने अपनी बेटी को समझाने की बजाय उसकी ही पैरवी की। जबकि पिता ने बेटी को काफी डांटा, लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं आया। जिस पर उन्होंने छात्रा को सुधारने के लिए उसका नाम काटने की चेतावनी दी। आरोप है कि इसी बात पर छात्रा यह भूल गई कि वह शिक्षक हैं और वह उनके लिए बेटी के समान है। छात्रा ने शिक्षक को धमकी दी कि उसका नाम काटा गया तो वह उनको झूठे केस में फंसा देगी। जिससे उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वह सन्न रह गए। इस बीच छात्रा ने कॉलेज ने आना जाना बंद कर दिया।

मगर अब वार्षिक परीक्षा नजदीक आ रही है। कहीं छात्रा का साल न खराब हो जाए, इसी चिंता को लेकर शिक्षक ने प्रधानाचार्य से कहा कि कक्षा नौ की छात्रा के माता-पिता को बुलाकर उसकी करतूत बताई जाए। छात्रा को भी अपनी गलती का अहसास कराया जाए। प्रधानाचार्य ने यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। किसी भी शिक्षक को नहीं फंसने देंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96