राज्य ब्यूरो, लखनऊ : नए साल में
सरकारी कर्मियों को पर्व, त्योहार व जयंती के अवसर पर मिलने वाले सार्वजनिक अवकाशों में से सात छुट्टियां शनिवार-रविवार के दिन पड़ रही हैं। चार छुट्टियां रविवार को तो दो शनिवार को होने के साथ ही दशहरा व महानवमी भी एक ही दिन में पड़ रही हैं। वर्ष 2024 के लिए जारी किए गए अवकाश कैलेंडर में सार्वजनिक अवकाश घटकर 24 ही रह गए हैं जबकि निर्बन्धित अवकाश 29 हैं। मौजूदा वर्ष 2023 में 25 सार्वजनिक अवकाश व 31 निर्बन्धित अवकाश थे। इनमें दो छुट्टियां रविवार और तीन शनिवार को रही हैं।

2024 में 24 मार्च को होलिका दहन, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल को महावीर जयंती और तीन नवंबर को भैयादूज रविवार को पड़ रहा है।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर