Home PRIMARY KA MASTER NEWS इस राज्य में नियोजित शिक्षकों को दिया जाएगा राज्यकर्मी का दर्जा

इस राज्य में नियोजित शिक्षकों को दिया जाएगा राज्यकर्मी का दर्जा

by Manju Maurya

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 को स्वीकृति

पटना, बिहार में कार्यरत करीब चार लाख नियोजित शिक्षक अब राज्यकर्मी कहलाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 की स्वीकृति मिलने के साथ ही शिक्षा विभाग ने इसे अधिसूचित भी कर दिया।

The Chief Minister of Bihar, Shri Nitish Kumar meeting with the Deputy Chairman, Planning Commission, Shri Montek Singh Ahluwalia to finalize Annual Plan 2007-08 of the State, in New Delhi on February 14, 2007.

इसके तहत नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा देंगे और आवंटित स्कूल में योगदान करेंगे। योगदान के साथ ही वह विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। साथ ही उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बहाल शिक्षकों के अनुरूप वेतनमान व अन्य लाभ मिलने लगेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 29 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। नियमावली में साफ लिखा है कि सक्षमता परीक्षा पास करने के लिए तीन अवसर दिये जाएंगे।

तीसरे प्रयास में भी असफल रहने पर वह स्थानीय निकाय शिक्षक बने रहेंगे और इनको लेकर शिक्षा विभाग अलग से विचार करेगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सक्षमता परीक्षा कराने की तैयारी है।

बैठक के बाद कैबिनेट सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने यह जानकारी दी। पूर्व से नियोजित शिक्षकों की संख्या करीब चार लाख है, पर इनमें से कई ऐसे भी हैं, जो बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद नये स्कूल में योगदान किये हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96