Home PRIMARY KA MASTER NEWS कुछ अलग : नए साल में कई पर्व शनिवार- रविवार को, मिलेंगी कम छुट्टियां

कुछ अलग : नए साल में कई पर्व शनिवार- रविवार को, मिलेंगी कम छुट्टियां

by Manju Maurya

यूपी सरकार ने 2024 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी की, 24 सार्वजनिक और 29 निर्बंधित अवकाश होंगे

लखनऊ, । अगले साल छुट्टियों के मामले में सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा राहत नहीं मिली है। ज्यादातर पर्व और त्योहार रविवार व शनिवार को पड़ रहे हैं जबकि पांच दिवसीय कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों का शनिवार व रविवार को अवकाश होता है। हालांकि साल के पहले महीने जनवरी में दो अवकाश गुरुवार व शुक्रवार को होने के कारण कर्मचारियों को चार दिन का लगातार अवकाश मिलेगा।

यूपी सरकार ने सोमवार को 2024 के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक अगले साल 24 सार्वजनिक अवकाश व 29 निर्बन्धित अवकाश होंगे। साल के पहले महीने जनवरी में 25 जनवरी को मो.हजरत अली का जन्मदिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इन दो दिन लगातार अवकाश रहेगा। बाकी शनिवार व रविवार को अवकाश के कारण चार दिन का अवकाश रहेगा। अगले साल कई पर्व सोमवार को हैं। इस कारण तीन दिन अवकाश भी रहेगा। मसलन सोमवार को होली, बकरीद, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, बारावफात के पर्व होंगे।

चौधरी चरण सिंह की जयंती निर्बंधित सूची में

प्रदेश सरकार ने 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होने वाला अवकाश निर्बंधित अवकाश की सूची में रखा है। पिछले साल भी यह अवकाश इसी सूची में रखा गया था।

इस बार 24 सार्वजनिक अवकाश

सार्वजनिक अवकाश की सूची में 25 जनवरी गुरुवार को हजरत अली का जन्मदिवस, 26 जनवरी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस, 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि, 24 मार्च रविवार को होलिका दहन, 25 मार्च सोमवार को होली, 29 मार्च शुक्रवार को गुडफ्राइडे, 11 अप्रैल गुरुवार को ईद, 14 अप्रैल रविवार को अम्बेडकर जयंती, 17 अप्रैल बुधवार को राम नवमी, 21 अप्रैल रविवार को महावीर जयंती है। 23 मई गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा, 17 जून सोमवार को बकरीद, 17 जुलाई बुधवार को मोहर्रम, 15 अगस्त गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन, 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी, 16 सितंबर सोमवार को बारावफात, दो अक्तूबर बुधवार को गांधी जयंती, 12 अक्तूबर शनिवार को दशहरा, 31 अक्तूबर गुरुवार को दीपावली, दो नवंबर शनिवार को गोवर्धन पूजा, तीन नवंबर रविवार को भैया दूज /चित्रगुप्त जयंती, 15 नवंबर शुक्रवार को नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा, 25 दिसंबर बुधवार 2024 क्रिसमस।

कई पर्व छुट्टियों के दिन

रविवार को होलिका दहन, आम्बेडकर जयंती, महावीर जयंती व भैयादूज का अवकाश है। शनिवार को गोवर्धन पूजा व दशहरा है। पांच दिन कार्यदिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारियों को इस कारण कम छ़ुट्टियों का लाभ मिलेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96