Home PRIMARY KA MASTER NEWS पीएचडी में प्रवेश के लिए 75 अंक की होगी परीक्षा

पीएचडी में प्रवेश के लिए 75 अंक की होगी परीक्षा

by Manju Maurya

प्रयागराज, । इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा(क्रेट) के तहत पीएचडी में प्रवेश होता है। यह दो लेवल में आयोजित होगा। लेवल-1 में लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा 30 दिसंबर को प्रयागराज के नौ केंद्रों पर प्रस्तावित है। क्रेट लेवल-1 में लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें मिलने वाले अंकों को 35 अंकों के पूर्णांक में लेवल-2 के लिए परिवर्तित किया जाता है।

इसमें 35 अंक लिखित परीक्षा यानी लेवल वन में, 15 अंक इंटरव्यू यानी लेवल-2 में और अधिकतम 25 अंक पिछले शैक्षिक परिणामों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। इससें क्रेट अभ्यर्थी को 20, नेट को 23 और जेआरएफ को अधिकतम 25 अंक प्रदान किया जाएंगे क्योंकि नेट को तीन और जेआरएफ को पांच अंक अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे।

क्रेट 2023 में इस बार 51 विषयों के 1170 सीटों के लिए हो रही है। इनमें 733 सीटें विश्वविद्यालय में और 437 सीटें कालेजों में हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए 7990 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों के स्थायी प्राध्यापकों, सैन्य अधिकारियों एवं अंतरराष्ट्रीय छात्रों को क्रेट लेवल-1 की परीक्षा से छूट प्राप्त है, पर उनके लिए क्रेट लेवल-2 की परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।

शोध पद्धति से 25 प्रश्न, विशिष्ट विषय से 25 प्रश्न

लेवल-वन में दो प्रश्नपत्र होंगे। परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में 300 अंक के होंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। पहला प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा। इसमें दो अंकों के 50 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25 शोध पद्धति से और 25 प्रश्न विशिष्ट विषय से होंगे। वहीं पेपर-दो 200 अंकों का होगा। इसमें लघु, मध्यम और दीर्घ प्रकार के उत्तरों के साथ सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96