Home PRIMARY KA MASTER NEWS पोर्टल अपडेट न करने वाले बीएसए पर कार्रवाई संभव, सूचनाएं देने में बरेली वाराणसी सबसे आगे

पोर्टल अपडेट न करने वाले बीएसए पर कार्रवाई संभव, सूचनाएं देने में बरेली वाराणसी सबसे आगे

by Manju Maurya

लखनऊ, । पोर्टल पर स्मार्ट क्लास की जानकारी अपडेट नहीं करने वाले बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। शासन स्तर पर हुई पड़ताल में 32 जिलों के किसी भी स्कूल ने अपने यहां के स्मार्ट क्लासेज के बारे में पोर्टल पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस पर शासन ने स्कूल शिक्षा महानिदेशक से ऐसे जिलों के बीएसए से अपडेशन में लापरवाही का कारण पूछने के साथ-साथ स्मार्ट क्लासेज का विवरण अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं।

शासन के निर्देश के बाद स्कूल महानिदेशक ने संबंधित सभी बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) को 20 जनवरी तक पोर्टल पर स्मार्ट क्लास की स्थिति अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के प्राइमरी व अपर प्राइमरी समेत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूली शिक्षा के तहत कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड, स्मार्ट सिटी एवं अन्य माध्यमों से स्कूलों में स्मार्ट क्लास द्वारा बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसमें स्मार्ट बोर्ड अर्थात एलईडी स्क्रीन पर रोचक तरीके से पढ़ाई कराई जाती है।

सरकार के अलावा कारर्पोरेट व अन्य स्त्रत्तेतों से स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित किये जाने की व्यवस्था है लिहाजा सरकार ने जिले के किन-किन स्कूलों में कितने स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं या और कितने स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की तैयारी है, इसकी अद्यतन जानकारी पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

सूचनाएं देने में बरेली वाराणसी सबसे आगे

स्कूलों में स्मार्ट क्लास के बारे में सूचनाएं अपडेट करने में वाराणसी और बरेली सबसे आगे है। पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वाराणसी के 1153 स्कूलों में से 315 में स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है जबकि बरेली के 2496 स्कूलों में से 600 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96