Home PRIMARY KA MASTER NEWS UPPSC : पीसीएस-2024 के लिए 5,74,538 ने की दावेदारी, कम पद होने के कारण आवेदक भी सीमित

UPPSC : पीसीएस-2024 के लिए 5,74,538 ने की दावेदारी, कम पद होने के कारण आवेदक भी सीमित

by Manju Maurya

प्रयागराज, सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 के 220 पदों के लिए 5,74,538 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी पीसीएस के प्रत्येक पद पर 2611 से अधिक दावेदार मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए थे। 29 जनवरी तक ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि थी और आवेदन पूर्ण करने की आखिरी तारीख दो फरवरी थी। अंतिम तिथि तक 5,74,538 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किया है। आवेदन में संशोधन के लिए नौ फरवरी तक अवसर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को 51 जिलों में कराई जाएगी।

आवेदन की तिथि बढ़ाने को कोर्ट में जाने की तैयारी: पीसीएस 2024 की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने आयोग को फिर से ज्ञापन दिया है। समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि मौका नहीं मिला तो छात्र न्यायालय की शरण में जाएंगे। उनका कहना है कि आयोग ने आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी निर्धारित की थी लेकिन उसके तीन दिन पहले से वेबसाइट काम नहीं कर रही थी। अश्वनी शुक्ला, मनोज कुमार, रंजना सिंह, रणविजय सिंह, घनश्याम यादव आदि सैकड़ों छात्र आवेदन से वंचित रह गए।

पीसीएस 2024 में पदों की संख्या मात्र 220 होने से प्रतियोगी छात्रों को झटका लगा है। पिछली 12 भर्तियों में सबसे कम मात्र 220 पद होने से आवेदकों की संख्या भी सीमित है। पीसीएस 2023 में विज्ञापित 254 पदों के लिए 5,65,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि पीसीएस 2021 में 627 पदों के सापेक्ष रिकॉर्ड 6,91,173 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। पीसीएस 2018 में 976 पदों के लिए 6,35,844 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

● उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मांगे थे आवेदन

● एसडीएम, डिप्टी एसपी समेत 220 पदों पर होगी भर्ती

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96