लखनऊ। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने गर्मी बढ़ने पर विद्यार्थियों को हीटवेव से बचाने के लिए स्कूलों का समय बदलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि गर्मी में स्कूलों में प्रात: कालीन सत्र की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति करने करने को कहा है।
गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मद्देनजर बचाव के सभी उपाय समय रहते पूरे कर लिए जाएं। बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र के जिलों में पेजयल की आपूर्ति करने वाले टैंकरों की मानिटरिंग जीपीएस ट्रैैकर डिवाइस से की जाए।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
यूपी में भीषण गर्मी से बच्चों और श्रमिकों को राहत देने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। प्रदेश के सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, श्रमिकों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक काम से छूट दी जाएगी।
इसके साथ ही, जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गर्मी से बचाव के आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। आम जनता को लू और गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था कराने का आदेश दिया गया है, ताकि लोग गर्मी के प्रकोप से सुरक्षित रह सकें
सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश
साथ ही कहा कि गर्मी व लू से बचाव को लेकर आम नागरिकों को जागरूक किया जाए। उन्होंने गर्मी व लू के मद्देनजर प्रमुख मार्गों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए हैं। कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति की निगरानी की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को मौसम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली मौसम संबंधी पूर्व चेतावनियों को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने श्रमिकों को हीटवेव से बचाने के लिए 12 से तीन बजे के बीच कार्य में शिथिलता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर प्याऊ लगाए जाएं। साथ ही नागरिकों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए छायादार स्थलों को विकसित किया जाए।
उन्होंने जिलाधिकारियों को गर्मी व लू के कारण होने वाली बीमारियों के उपचार के लिए अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता कराने के भी निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त ने अग्निशमन विभाग को अलर्ट रहने को कहा है। कहा कि पशुशालाओं में पानी तथा छाया का उचित प्रबंध किया जाए।