Home PRIMARY KA MASTER NEWS आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति देगा बजट योगी

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति देगा बजट योगी

by Manju Maurya

मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट की प्रशंसा की, बजट को गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के सपनों को पूरा करने की दिशा में बताया महत्वपूर्ण

लखनऊ, । अंतरिम बजट को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करने वाला करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरुप विकासोन्मुखी बजट प्रस्तुत करने के लिए सीएम योगी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद भी दिया।

सीएम योगी ने कहा कि अंतरिम बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है। आशा बहनों को भी आयुष्मान के तहत लाने का निर्णय स्वागत योग्य है।

उन्होंने कहा कि सभी के लिए आवास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, तीन नए रेल कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य और 40 हजार रेल डिब्बो को वंदे भारत में बदलने का निर्णय आने वाले वर्षों में औद्योगिकीकरण को गति प्रदान करेगा। यह अंतरिम बजट नए भारत की समृद्धि का संकल्प है, इसमें अंत्योदय का विजन है और 140 करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है। सीएम योगी ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अंतरिम बजट में विकसित भारत का विजन, अंत्योदय का संकल्प और नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप है। नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाला बजट है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96