Home PRIMARY KA MASTER NEWS निवेशकों ने ऊंची ब्याज वाली एफडी में अधिक रकम लगाई, देखें सरकारी और निजी बैंकों की ब्याज दरें

निवेशकों ने ऊंची ब्याज वाली एफडी में अधिक रकम लगाई, देखें सरकारी और निजी बैंकों की ब्याज दरें

by Manju Maurya

बढ़ती ब्याज दरों के कारण पहले से अधिक लोग सावधि बचत योजनाओं (एफडी) म्में निवेश कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, कुल बैंक जमाओं में ऐसे निवेश माध्यमों की हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में बढ़कर 60.3 प्रतिशत हो गई है। यह आंकड़ा मार्च 2023 में 57.2 प्रतिशत था।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर, 2023 के दौरान कुल जमाओं में जो वृद्धि हुई, उसमें एफडी की हिस्सेदारी लगभग 97.6 प्रतिशत थी। इस दौरान चालू खाता और बचत खाता जमा की हिस्सेदारी में गिरावट हुई। आरबीआई के अनुसार, अधिक ब्याज दर वाली श्रेणी में धनराशि जमा की जा रही है। कुल सावधि जमाओं में सात प्रतिशत से अधिक ब्याज दर वाली एफडी की हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में बढ़कर 61.4 प्रतिशत हो गई। यह आंकड़ा एक तिमाही पहले 54.7 और मार्च 2023 में 33.7 था।

उच्च स्तर पर ब्याज दरें

इस समय एफडी की ब्याज दरें उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। बीते कई दिनों में बैंकों ने अलग-अलग समय अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं और वे सात फीसदी या इससे अधिक का भी ब्याज दे रहे हैं। निवेश विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वक्त में उपभोक्ताओं के लिए एफडी में निवेश का यह सबसे अच्छा मौका है।

इसलिए बढ़ी हुई हैं

दरअसल, रिजर्व बैंक ने पांचवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट अभी 6.5 फीसदी के स्तर पर हैं। जब भी इसमें कोई बदलाव होता है तो उसका सीधा असर एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों पर पड़ता है। जब रेपो दर में कटौती होती है तो एफडी पर मिलने वाला ब्याज भी कम हो जाता है। बढ़ोतरी होने पर बैंक अपने पास नकदी को आकर्षित करने के लिए ब्याज बढ़ा देते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96