Home PRIMARY KA MASTER NEWS खेल-खेल में हल होंगे गणित के कठिन से कठिन सवाल

खेल-खेल में हल होंगे गणित के कठिन से कठिन सवाल

by Manju Maurya

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय

(इविवि) समेत चार विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की टीम ने कक्षा छह, सात एवं आठ के विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो रोजमर्रा के – जीवन के आधार पर गणित के कठिन से कठिन सवालों को मिनटों में हल कर देगा। बच्चों को गणित में पारंगत करने के साथ

यह उपकरण उनकी प्रगति रिपोर्ट भी देगा। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार इस उपकरण की डिजाइन के पेटेंट को भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है।

– ने उपकरण को इलाहाबाद विश्वविद्यालय न (इविवि) के शिक्षाशास्त्र विभाग के शिक्षक – डॉ. मनीष कुमार गौतम, जामिया मिल्लिया , विश्वविद्यालय के प्रो. कौशल किशोर, । महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी व विश्वविद्यालय, वर्धा के डॉ. हरीश पांडेय और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय

इविवि समेत चार विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने एआई की मदद से तैयार किया उपकरण भारत सरकार से डिजाइन के पेटेंट को मंजूरी, कक्षा छह से आठ तक के बच्चे करेंगे उपयोग के डॉ. किशोर कुमार की टीम ने तैयार किया है।

इसे ‘गणित शिक्षण अधिगम उपकरण’ नाम दिया गया है: डॉ. गौतम के अनुसार भारतीय लोकविद्या एवं विभिन्न नृजातीय समूह जैसे कुम्हार, बढ़ई, बुनकर इत्यादि की परंपरागत विद्या के माध्यम से गणित

शिक्षण अधिगम को रोचक एवं ज्ञानवर्धक रूप से विद्यार्थियों के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए यह उपकरण बनाया गया है। यह उपकरण कक्षा छह, सात एवं आठ के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अंकगणित और बीजगणित के कठिन से कठिन सवालों को आसान बना देगा।

किशोर कंप्यूटर आधारित इस उपकरण में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल भी किया गया है, जो बच्चों को बताएगा कि उनकी लर्निंग कैसी है, वे गणित को बेहतर कैसे कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें क्या करना है। इसके साथ ही रोज बच्चों की प्रगति रिपोर्ट भी देगा। इस

उपकरण में अभिप्रेरणा, पुरस्कार और प्रगति ट्रैकिंग जैसे गेमिफिकेशन तत्व शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, उनकी उपलब्धियों की निगरानी करने और निरंतर सुधार के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

पढ़ाई में काम आएगा बढ़ई और कुम्हार का गणित

डॉ. मनीष बताते हैं कि कुम्हार बढ़ाई, बुनकर आदि परंपरागत ढंग से जो उत्पाद बनाते हैं, उन्हें किसी स्केल से नहीं मापा जाता। इसके बाद भी उनके द्वारा तैयार उत्पाद में कोई कमी नहीं दिखती। बच्चों को क्षेत्रफल, घनत्व, परिधि आदि के सूत्र रटा दिए जाते हैं लेकिन उन्हें ठीक से पता भी नहीं होता कि क्षेत्रफल, घनत्व एवं परिधि का मतलब क्या है और इसका व्यावहारिक उपयोग कैसे होता है। गणित शिक्षण अधिगम उपकरण बच्चों को दैनिक जीयन में गणित का सटीक उपयोग करना सिखाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96