Home PRIMARY KA MASTER NEWS न जिले के अंदर और न पारस्परिक अंतर जनपदीय तबादला हो रहा

न जिले के अंदर और न पारस्परिक अंतर जनपदीय तबादला हो रहा

by Manju Maurya

प्रयागराज, । परिषदीय शिक्षकों का न तो जिले के अंदर ओपन तबादला हो सका और न ही अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले की ही कार्यवाही पूरी हो सकी। 27 जुलाई 2022 को जिले के अंदर स्थानांतरण और समायोजन की नीति जारी हुई थी, लेकिन 2022-2023 और 2023-24 सत्र बीतने के बाद भी कुछ नहीं हो सका। शिक्षकों का कहना है कि जिले के अंदर परिषदीय शिक्षकों के खुले स्थानांतरण 2017 के बाद से नहीं हुए हैं जबकि इस दौरान जिले के अंदर पारस्परिक एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण तीन बार हो चुके हैं।

चूंकि शिक्षक का पद जिला कैडर का है इसलिए जिले के अंदर स्थानांतरण में पहले से सेवारत वरिष्ठ शिक्षकों को वरीयता दी जानी चाहिए थी। हालांकि 2017 से अब तक तीन बार हुए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के चलते दूसरे जिलों से आए शिक्षक- शिक्षिकाओं को जिला मुख्यालय के अपेक्षाकृत करीब तैनाती नियमावली 2010 के विपरीत विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं।

जबकि उसी जनपद में पांच साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक शिक्षिकाओं को खुले स्थानांतरण से वंचित रखा गया है। इसके चलते सैकड़ों वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं जिला मुख्यालय से 70 से 100 किमी दूर के स्कूल में सेवा देने के लिए विवश हैं। वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट से शिक्षकों के पक्ष में निर्णय होने के बावजूद पारस्परिक तबादला भी नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा परिषद के उपसचिव

राजेन्द्र सिंह की ओर से 20 अप्रैल को सुल्तानपुर के शिक्षक निर्भय सिंह को भेजे पत्र में लिखा है कि ट्रांसफर के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों में यह भी आशंका है कि सत्र बीतने के कारण तबादला होगा भी या नहीं क्योंकि तबादला नीति पिछले सत्र के लिए ही थी।

जिले के अंदर पारस्परिक तबादले की मांगी सूचना

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने जिले के अंदर पारस्परिक तबादले की सूचना मांगी है। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 25 अप्रैल को भेजे पत्र में लिखा है कि 24 जनवरी को अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के फलस्वरूप ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका जो कार्यमुक्त नहीं होना चाहते हैं कि प्रत्यावेदन/स्पष्टीकरण प्राप्त कर विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अमरोहा, बागपत, गोरखपुर, महोबा एवं सुल्तानपुर से सूचना मिली है। बचे हुए जिलों के बीएसए से एक सप्ताह में सूचना मांगी है

पारस्परिक तबादले के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करा रहा विभाग

■ सत्र बीतने के बाद स्थानांतरण को लेकर शिक्षक भी संशकित

■ जिले के अंदर सालों से नहीं हुए तबादले, इंतजार में हजारों शिक्षक

■ पिछले साल आदेश आने के बावजूद नहीं किया जा सका ट्रांसफर

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96